Saudi Arabia में बड़ा हादसा: Mecca से Medina जा रही बस Diesel Tanker से टकराई, 42 भारतीयों की मौत की आशंका

सऊदी अरब में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 42 भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हादसा उस समय हुआ जब एक पैसेंजर बस मक्का (Mecca) से मदीना (Medina) जा रही थी और रास्ते में उसकी टक्कर एक डीज़ल टैंकर से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस देखते ही देखते आग के गोले में बदल गई। हादसा कैसे हुआ? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दुर्घटना रात करीब 1:30 बजे (IST) के आसपास हुई। बस में सवार ज़्यादातर यात्री सो रहे थे, तभी अचानक बस टैंकर से भिड़ गई और तेज़ धमाके…