यौन आरोपों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: कहा– ‘सच सामने आएगा, ईश्वर और अंतरात्मा पर विश्वास’
प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज एफआईआर के बाद ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर सियासी और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। नाबालिगों से यौन शोषण के आरोपों के बीच अब इस पूरे प्रकरण पर खुद शंकराचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। वाराणसी में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा कि अगर पुलिस उन्हें हिरासत में लेना चाहती है तो वे किसी तरह का विरोध नहीं करेंगे। उनके अनुसार, कानून अपना काम करे—जनता सब देख रही है और अंततः वही फैसला करेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सत्य को किसी सहारे की जरूरत…
