भारत की परमाणु पनडुब्बियों पर पाक की चिंता बढ़ी, पूर्व राजदूत ने जताया रणनीतिक खतरा
भारत की समुद्री सुरक्षा क्षमता और परमाणु प्रतिरोधक रणनीति को लेकर पाकिस्तान में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। पाकिस्तान की पूर्व राजनयिक और संयुक्त राष्ट्र में रह चुकीं पूर्व स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने दावा किया है कि भारत अपनी परमाणु क्षमता को समुद्र के रास्ते और अधिक मजबूत बना रहा है। उनके मुताबिक, यदि भारत ने वास्तव में परमाणु हथियारों को पनडुब्बियों पर ऑपरेशनल रूप से तैनात करना शुरू कर दिया है, तो यह पाकिस्तान की सुरक्षा रणनीति के लिए एक नई चुनौती साबित हो सकती है। जियो न्यूज पर वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर के कार्यक्रम…
