अब मोबाइल के स्क्रीन गार्ड पर भी नजर: 1 अप्रैल 2027 से BIS के दायरे में आएंगे स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर
मोबाइल फोन की स्क्रीन को खरोंच और रोजमर्रा के नुकसान से बचाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले टेम्पर्ड ग्लास और स्क्रीन प्रोटेक्टर को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा नियामकीय बदलाव किया है। सरकार ने स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स को अनिवार्य रजिस्ट्रेशन वाले उत्पादों की सूची में शामिल कर दिया है। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2027 से लागू होगी। इसके बाद संबंधित स्क्रीन प्रोटेक्टर्स को तय भारतीय मानक के अनुरूप होना जरूरी होगा। यह फैसला इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी से जुड़े सामान के लिए लागू Compulsory Registration Order, 2021 में संशोधन के जरिए किया गया है। 21 सितंबर 2026 को जारी…
