BRICS समिट से पहले बदली दिल्ली की तस्वीर, 3 दिन अदालतें बंद; 22 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा, ट्रैफिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों को पोस्टर, पेंटिंग्स, रोशनी और सजावटी इंतजामों से सजाया गया है। कई जगहों पर दिल्ली का स्वरूप किसी बड़े उत्सव जैसा दिखाई दे रहा है। इस सम्मेलन में BRICS देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों के अलावा साझेदार देशों के…