ऑटिज्म के इलाज के नाम पर स्टेम सेल थेरेपी से सावधान, सरकार ने जारी की सख्त एडवाइजरी

ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) को लेकर माता-पिता के बीच इलाज और भविष्य को लेकर कई तरह की चिंताएं रहती हैं। ऐसे में जब कोई व्यक्ति किसी बच्चे के ऑटिज्म को पूरी तरह ठीक करने का दावा करता है, तो परिवार स्वाभाविक रूप से उस विकल्प की ओर आकर्षित हो सकता है। पिछले कुछ समय से स्टेम सेल थेरेपी को लेकर भी ऐसे दावे सामने आते रहे हैं। कुछ जगहों पर इसे ऑटिज्म समेत कई स्थितियों के इलाज के तौर पर प्रचारित किया जाता है। लेकिन ऑटिज्म के मामले में स्टेम सेल थेरेपी को लेकर अब स्वास्थ्य मंत्रालय और नेशनल मेडिकल…