40 की उम्र से पहले स्ट्रोक का खतरा क्यों बढ़ रहा? इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आज से कुछ साल पहले अगर 30 या 40 साल की उम्र के किसी व्यक्ति को स्ट्रोक होने की खबर मिलती थी, तो परिवार और आसपास के लोगों के लिए यह बेहद चौंकाने वाली बात होती थी। आम धारणा यही थी कि स्ट्रोक बुजुर्गों की बीमारी है। लेकिन अब कम उम्र में भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें व्यक्ति अचानक बोलने, चलने या शरीर के किसी हिस्से को हिलाने में परेशानी महसूस करने लगता है। कई बार मरीज और परिवार को शुरुआती तौर पर यह समझ ही नहीं आता कि मामला कितना गंभीर है। कम उम्र में स्ट्रोक…