100 किलो गन्ने से चीनी ज्यादा फायदेमंद या एथेनॉल? जानिए पूरा हिसाब

देश में इन दिनों चीनी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कई जगहों पर खुदरा बाजार में चीनी के भाव 60 से 70 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंचने की चर्चा है। घरेलू मांग को पूरा करने के लिए सरकार को आयात का सहारा लेने की जरूरत पड़ सकती है। सहकारी चीनी मिलों की संस्था NFCSF की ओर से संकेत दिए गए हैं कि आयातित चीनी की शुरुआती खेप 15 अक्टूबर से पहले भारत पहुंच सकती है। इसी बीच गन्ने से एथेनॉल उत्पादन को लेकर भी चर्चा तेज है। सरकार पिछले कुछ वर्षों से पेट्रोल में एथेनॉल…