चीनी की जमाखोरी पर सरकार का शिकंजा, 15 सितंबर से डीलरों के लिए नया स्टॉक नियम; 2000 क्विंटल से ज्यादा नहीं रख सकेंगे

त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कीमतों को नियंत्रित रखने और बाजार में इसकी उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने चीनी व्यापारियों और डीलरों के लिए स्टॉक रखने की सीमा में बदलाव किया है। नए नियम के तहत 15 सितंबर 2026 से देशभर में अधिकांश चीनी डीलर एक समय में अधिकतम 2,000 क्विंटल चीनी ही अपने पास रख सकेंगे। खाद्य मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह व्यवस्था 15 सितंबर से लागू होकर 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। सरकार का मानना है कि स्टॉक की सीमा कम करने से…

चीनी आयात पर सरकार ने बदले नियम: भारत पहुंचने के बाद 2 महीने में बेचनी होगी रिफाइंड चीनी

देश में बढ़ती चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने और घरेलू बाजार में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने आयात से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब विदेशों से लाई जाने वाली कच्ची चीनी को रिफाइन करने और घरेलू बाजार में उतारने के लिए आयातकों को भारत में माल पहुंचने के बाद दो महीने का समय मिलेगा। इससे पहले सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को 31 अक्टूबर तक पूरा करने की समयसीमा तय की थी। सरकार के इस फैसले से उन चीनी मिलों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिपमेंट में…

चीनी के दाम जल्द घटने की उम्मीद, त्योहारों से पहले सरकार का बड़ा कदम; 10 लाख टन रॉ शुगर आएगी

देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर बनी चिंता के बीच चीनी उद्योग ने राहत की बात कही है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) का कहना है कि घरेलू बाजार में चीनी की कोई वास्तविक कमी नहीं है और आने वाले दिनों में खुदरा कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले बाजार में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से 10 लाख टन रॉ शुगर के ड्यूटी-फ्री आयात की अनुमति दिए जाने से सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है। पिछले कुछ हफ्तों में चीनी की खुदरा कीमतों…

चीनी के बढ़ते दामों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, इंपोर्ट ड्यूटी घटाने से स्टॉक लिमिट तक कई विकल्पों पर विचार

देश में चीनी की कीमतों में अचानक आई तेजी ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आने वाले महीनों में त्योहारों के कारण चीनी की खपत और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में केंद्र सरकार घरेलू बाजार में पर्याप्त सप्लाई बनाए रखने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कई नीतिगत विकल्पों पर विचार कर रही है। इनमें सीमित मात्रा में चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति देना, आयात शुल्क में कटौती करना, थोक कारोबारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा घटाना और चीनी मिलों के मासिक बिक्री कोटे में बदलाव जैसे कदम शामिल हैं। सरकार से जुड़े सूत्रों के…

चीनी के बढ़ते दाम पर सरकार का बड़ा प्लान: गन्ने से एथेनॉल बनाने पर लग सकती है रोक, मक्का-चावल से होगी भरपाई

देश में चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। घरेलू बाजार में चीनी के दाम पिछले एक महीने के दौरान करीब 10 फीसदी तक बढ़ चुके हैं और कीमतें रिकॉर्ड स्तर के आसपास पहुंच गई हैं। आने वाले महीनों में त्योहारों और बढ़ती खपत के कारण मांग और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में केंद्र सरकार घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एथेनॉल उत्पादन की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव पर विचार कर रही है। सरकार अक्टूबर से शुरू होने वाले नए गन्ना और चीनी सीजन में एथेनॉल…

चीनी जमाखोरी पर केंद्र की सख्ती: 30 दिन से ज्यादा स्टॉक नहीं रख सकेंगे कारोबारी, 1 अगस्त से नए नियम लागू

देश में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और बाजार में कीमतों को नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने चीनी कारोबार से जुड़े व्यापारियों और डीलरों के लिए नए नियम लागू करने का फैसला किया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब कोई भी व्यापारी 30 दिनों से अधिक समय तक चीनी का स्टॉक अपने पास नहीं रख सकेगा। इसके साथ ही एक स्थान पर अधिकतम 4,000 क्विंटल चीनी रखने की सीमा भी तय कर दी गई है। यह व्यवस्था 1 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी और 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। खाद्य एवं उपभोक्ता…

घरेलू बाजार में चीनी संकट रोकने के लिए सरकार सख्त, 30 सितंबर 2026 तक एक्सपोर्ट बंद

देश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और घरेलू बाजार में कीमतों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सरकार ने 13 मई 2026 से चीनी के निर्यात को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक लागू रहने वाली है। इस संबंध में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। सरकार के इस फैसले का सीधा असर चीनी कारोबार, निर्यातकों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय चीनी…