फाइनल की उम्मीद बचाने उतरेगा इंडिया-ए, अफगानिस्तान-ए से आज करो या मरो की टक्कर
श्रीलंका में जारी त्रिकोणीय वनडे सीरीज अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। बुधवार को दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। सीरीज में अब तक भारत-ए का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। टीम ने अपने शुरुआती मुकाबलों में जीत हासिल नहीं की, जिसके चलते अंक तालिका में उसकी स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में…
