हथियारों के मैदान में नई दोस्ती! पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने मिलाया हाथ, बद्र समझौते से बदलेगा रक्षा सहयोग का तरीका

दुनिया में बदलते सुरक्षा हालात और सैन्य ताकत बढ़ाने की होड़ के बीच पाकिस्तान ने अपने रक्षा संबंधों को विस्तार देने की दिशा में एक और कदम उठाया है। पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने मिलकर रक्षा उद्योग को मजबूत करने के लिए बद्र समझौते पर सहमति जताई है। कतर की राजधानी दोहा में बुधवार को हुए इस करार के जरिए चारों देश हथियारों के निर्माण, सैन्य तकनीक के आदान-प्रदान, अनुसंधान और रक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षण में एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। इस साझेदारी का प्रमुख उद्देश्य केवल हथियारों की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है। इसके जरिए चारों देश ऐसी…