ईरान-अमेरिका तनाव के बीच समुद्र में बढ़ा जोखिम, भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर गहराई चिंता

मध्य पूर्व में जारी सैन्य तनाव का असर अब समुद्री व्यापार और उस पर निर्भर हजारों कर्मचारियों पर भी दिखाई देने लगा है। खासतौर पर भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि हाल के दिनों में ओमान तट के आसपास हुई घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय नौवहन जगत को झकझोर दिया है। भारत सरकार ने एक जहाज पर हुए अमेरिकी हमले में तीन भारतीय क्रू सदस्यों की मौत की पुष्टि की है, जबकि एक अन्य जहाज से जुड़ी नई घटना ने समुद्री मार्गों पर मंडरा रहे खतरे को और गंभीर बना दिया है। अमेरिकी कार्रवाई के बाद तीन…