युवाओं में तेजी से बढ़ रही विटामिन-डी की कमी, धूप से दूरी और खराब डाइट बन रही बड़ी वजह
आज के समय में सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ी है, लेकिन इसके बावजूद शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। खासतौर पर युवाओं और कम उम्र के लोगों में विटामिन और मिनरल्स की कमी के मामले लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। इन्हीं में विटामिन-डी की कमी भी शामिल है। आमतौर पर लोग इसे सिर्फ हड्डियों की मजबूती से जोड़कर देखते हैं, लेकिन शरीर में इसकी भूमिका इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम के बेहतर अवशोषण में मदद करता है। कैल्शियम और विटामिन-डी दोनों मिलकर हड्डियों और दांतों को…
