सर्दियों में क्यों अकड़ने लगते हैं घुटने और जोड़? दर्द से बचने के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में करें ये बदलाव, मिलेगी राहत

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कई लोगों को घुटनों, कमर, कंधों और हाथ-पैरों के जोड़ों में दर्द की शिकायत होने लगती है। सुबह बिस्तर से उठते समय घुटनों में अकड़न महसूस होना, सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में परेशानी होना या कुछ देर बैठने के बाद दोबारा चलने में तकलीफ होना ऐसी समस्याएं हैं, जो ठंड के दिनों में ज्यादा परेशान कर सकती हैं। खासतौर पर बुजुर्गों और पहले से गठिया या ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसका अधिक सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग इस परेशानी से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट और गर्म कपड़ों का सहारा लेते…

सर्दियों में खांसी और सांस की परेशानी को न करें नजरअंदाज, फेफड़ों में संक्रमण बन सकता है निमोनिया; जानें बचाव के जरूरी तरीके

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिवाली के बाद हवा में घुले प्रदूषण के बीच अब तापमान में गिरावट भी शुरू हो गई है। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। मौसम में यह बदलाव केवल सर्दी-जुकाम तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर लोगों की सांस और फेफड़ों की सेहत पर भी पड़ सकता है। खासतौर पर उन लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है, जिन्हें पहले से सांस संबंधी परेशानी है। इस मौसम में निमोनिया के मामले बढ़ने की आशंका रहती है। निमोनिया फेफड़ों में होने वाला संक्रमण है, जो…

सर्दियों में हार्ट को बीमारियों से बचाने के लिए अपनाएं ये आदतें, छोटी-छोटी सावधानियां रखेंगी दिल का ख्याल

सर्दियों का मौसम आते ही हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कई बदलाव होने लगते हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते हैं, खान-पान में बदलाव करते हैं और शारीरिक गतिविधियां भी कम कर देते हैं। हालांकि, मौसम में होने वाला यह बदलाव केवल हमारी दिनचर्या को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका असर दिल की सेहत पर भी पड़ सकता है। खासकर उन लोगों के लिए सर्दियां अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, जिन्हें पहले से हाई ब्लड प्रेशर या दिल से जुड़ी कोई परेशानी है। दरअसल, तापमान में गिरावट आने पर शरीर खुद को गर्म…

सर्दियों में अचानक क्यों बढ़ने लगता है ब्लड प्रेशर? ठंड का दिल और नसों पर क्या पड़ता है असर, जानें बचाव के तरीके

मौसम में बदलाव का असर केवल हमारी दिनचर्या और खान-पान पर ही नहीं पड़ता, बल्कि शरीर के अंदर होने वाली कई प्रक्रियाएं भी इससे प्रभावित होती हैं। खासतौर पर सर्दियों का मौसम दिल की सेहत के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। इस दौरान कई लोगों को ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों का बीपी सामान्य रहता है, उनका रक्तचाप भी ठंड के दिनों में पहले के मुकाबले बढ़ सकता है। वहीं, पहले से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह मौसम अधिक सावधानी बरतने वाला होता है।…