रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बदला रिलीज प्लान, 5 नवंबर को भारत समेत दुनियाभर में होगी रिलीज; दशहरे से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग
भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों के लिए नई जानकारी सामने आई है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज से जुड़ी तारीख और एडवांस बुकिंग की योजना स्पष्ट कर दी है। अब यह फिल्म भारत और विदेशों के सिनेमाघरों में एक ही दिन, 5 नवंबर 2026 को रिलीज की जाएगी। पहले भारत में इसकी रिलीज अंतरराष्ट्रीय बाजारों के मुकाबले तीन दिन बाद यानी 8 नवंबर को निर्धारित थी। नए शेड्यूल के बाद भारतीय दर्शक भी विदेशों में रहने वाले सिनेमा प्रेमियों के साथ एक ही दिन भगवान राम और रावण…
