युवाओं की बिगड़ी दिनचर्या पड़ रही सेहत पर भारी, बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा

बदलती जीवनशैली और युवाओं की सेहत पर बढ़ता असर आज के दौर में युवाओं की जिंदगी पढ़ाई, नौकरी, करियर और लगातार बदलती तकनीक के बीच काफी व्यस्त हो गई है। बेहतर भविष्य की दौड़ में कई लोग अपनी रोजमर्रा की सेहत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते। दिनभर कुर्सी पर बैठे रहना, घंटों मोबाइल या कंप्यूटर की स्क्रीन देखना, समय पर खाना न खाना, बाहर का भोजन ज्यादा लेना और देर रात तक जागना धीरे-धीरे जीवनशैली का हिस्सा बनता जा रहा है। इसके साथ ही काम और पढ़ाई का दबाव तनाव को भी बढ़ा रहा है। इन आदतों का असर…

युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ‘साइलेंट हाई ब्लड प्रेशर’, डॉक्टरों ने दी चेतावनी- छोटी लापरवाही भी बन सकती है जानलेवा

एक समय था जब हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ती उम्र की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है। देशभर के अस्पतालों में बड़ी संख्या में ऐसे युवा मरीज सामने आ रहे हैं, जिनकी उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है और उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है। चिंता की बात यह है कि इनमें से अधिकांश लोगों को लंबे समय तक यह पता ही नहीं चलता कि उनका रक्तचाप सामान्य से अधिक बना हुआ है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे “साइलेंट किलर” भी कहते हैं, क्योंकि यह बिना किसी स्पष्ट संकेत…

युवाओं में तेजी से बढ़ रहा माइग्रेन का खतरा, डॉक्टर बोले- बिगड़ी दिनचर्या और खानपान बन रहे सबसे बड़े कारण

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में माइग्रेन की समस्या केवल वयस्कों तक सीमित नहीं रह गई है। अब बच्चे, किशोर और युवा भी बड़ी संख्या में इस न्यूरोलॉजिकल समस्या का सामना कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अनियमित जीवनशैली, खराब खानपान और बढ़ता मानसिक दबाव इसके पीछे प्रमुख वजहें हैं। समय रहते इन कारणों पर ध्यान देकर माइग्रेन के हमलों की संख्या और उनकी गंभीरता को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मणिपाल हॉस्पिटल, भुवनेश्वर में एसोसिएट कंसल्टेंट (न्यूरोलॉजी) डॉ. अमलान तपन महापात्रा के अनुसार माइग्रेन सामान्य सिरदर्द से अलग बीमारी है। यह केवल सिर में…