वैष्णवी शर्मा की फिरकी में फंसा जिम्बाब्वे, शेफाली-प्रतीका के बल्ले से बरसे रन; भारत ने वनडे सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे वनडे मुकाबले में 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों, दोनों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। स्पिन गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए पहली बार वनडे क्रिकेट में पांच विकेट हासिल किए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा और प्रतीका रावल ने नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को…