आज नो न्यूज पेपर डे है। कल दिवाली थी। आज अखबार नहीं आएगा। लेकिन, आपको उत्तर प्रदेश की हर जरूरी खबर दैनिक भास्कर एप पर मिलेगी। पढ़िए, कल की 15 बड़ी खबरें… 1- योगी ने वनटांगियों के बीच मनाई दिवाली, चित्रकूट में 30 लाख लोग पहुंचे यूपी में सोमवार को धूमधाम से दिवाली मनाई गई। वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की आरती की। चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा के लिए करीब 30 लाख श्रद्धालु पहुंचे। सीएम योगी ने गोरखपुर में वनटांगिया समाज के लोगों के साथ दिवाली मनाई। वह घर-घर जाकर लोगों से मिले और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने अयोध्या पहुंचकर मलिन बस्तियों के लोगों से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर 2- मंत्री निषाद बोले- अखिलेश सरकार में मुझे मारने की कोशिश हुई, योगीजी ने बचाया यूपी के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा- अखिलेश सरकार में मुझे जान से मारने की प्लानिंग थी। उन्होंने कहा रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों ने हम पर भी गोली चलवाई थी। हमें जेल में मरवाने की कोशिश की गई। मेरा परिवार तब तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ के पास गया था। उन्होंने ही हमें बचाया। मंत्री निषाद सोमवार को गोरखपुर के वनटांगिया गांव पहुंचे थे। 3- ग्रेटर नोएडा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, पीटने के बाद 8 राउंड फायरिंग की ग्रेटर नोएडा में नाली के झगड़े में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहले दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। फिर एक पक्ष के लोगों ने गुस्से में दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इसमें चाचा-भतीजे समेत एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी थार और स्विफ्ट कार से भाग निकले। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा-भतीजे को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 4- बोनस नहीं मिला तो टोल का गेट खोला, एक्सप्रेस-वे पर फ्री में निकलीं 5 हजार गाड़ियां आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 5000 से ज्यादा गाड़ियां बिना टोल दिए निकल गईं। फतेहाबाद टोल टैक्स के कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस नहीं मिला। नाराज कर्मचारियों ने टोल मैनेजर से कहा कि उनको बोनस दिया जाए, लेकिन उन्होंने बात को अनसुना कर दिया। भड़के कर्मचारियों ने टोल गेट खोल दिए। 2 घंटे में कंपनी को 25 से 30 लाख रुपए का नुकसान हो गया। पढ़ें पूरी खबर 5- वाराणसी में युवक का LIVE सुसाइड, VIDEO कॉल पर फिनायल पीया वाराणसी में एक युवक ने लाइव सुसाइड कर लिया। युवक जयसिंह ने फिनायल पीते हुए एक वीडियो बनाते हुए कहा- ‘मैं जहर खा रहा हूं। इसकी जिम्मेदार मेरी पत्नी और सास है। पत्नी किसी लड़के से बात करती है। उसकी मां से शिकायत की तो वह उल्टा मुझे फंसाने की धमकी देने लगी।’ पुलिस वीडियो देखते ही मौके पर पहुंची। युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 6- लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत, मां बोली- सतीश महाना ताऊ, इसलिए डरी पुलिस लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत मामले में ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मायकेवालों का आरोप है कि पति ने 10 लाख के दहेज के लिए हत्या की। फिर शव अपोलो अस्पताल में छोड़कर भाग गया। निकिता की मां का आरोप है कि यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना पार्थ के सगे ताऊ हैं। इसीलिए पुलिस दबाव में है और कार्रवाई में ढिलाई बरत रही। पढ़ें पूरी खबर 7- जान दूंगी, तलाक नहीं, गोंडा में सुसाइड से पहले बोली- दो शादी वालों की इज्जत नहीं होती गोंडा में 30 साल की महिला ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने रोते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया। इसमें वह पति की प्रताड़ना और बार-बार तलाक लेने का दबाव बनाने की बात कही। उसने रोते हुए कहा- भले ही मर जाऊंगी, लेकिन तलाक नहीं दूंगी। मुझे तलाक लेकर 10 लोगों के साथ नहीं रहना। एक के साथ रहने की तमन्ना थी। इसलिए ये कदम उठा रही हूं। पढ़ें पूरी खबर 8- लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, परिजन बोले- शवों को कुत्ते चाट रहे थे लखीमपुर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तीनों को टेंपो में भरकर सीएचसी भेज दिया। कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा। एक घायल की सांस चल रही थी, डॉक्टर ने उसे भी नहीं देखा। पढ़ें पूरी खबर 9- जगुआर से 6 को रौंदने वाला करोड़पति का बेटा, प्रयागराज पुलिस ने 24 घंटे बाद नामजद FIR की प्रयागराज में जगुआर कार से 6 को कुचलने वाला शख्स रचित मध्यान नामी कारोबारी का बेटा और जाने माने डॉक्टर का दामाद निकला। धूमनगंज थाना पुलिस ने देर रविवार देर रात मृतक के भाई दिलीप की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ FIR दर्ज की। जबकि, पुलिस ने ही रचित को ड्राइविंग सीट से पकड़ा था। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे बाद रचित को नामजद किया। पढ़ें पूरी खबर 10- दिवाली पर ट्रेनें फुल, यात्री बोले- पंजाब से बिहार टॉयलेट में बैठकर जा रहे कानपुर सेंट्रल से जाने आने वाली ट्रेनों में दीपावली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । रविवार को पूरे दिन बिहार और पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई। स्थिति यह थी कि एक टॉयलेट में चार से पांच लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे। पैसेंजर्स ने बताया कि इसी तरह से ट्रेन के हर टॉयलेट में यात्री सफर कर रहे हैं। लोग त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे। पढ़ें पूरी खबर 11- आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलती बस में लगी आग, 3 झुलसे, दिवाली पर घर जा रहे थे यात्री मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार रात चलती बस में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। सिर्फ उसका ढांचा ही बचा। बस में 50 से 60 लोग सवार थे। सभी दिवाली पर अपने-अपने घर जा रहे थे। यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान 3 लोग झुलस गए। यात्रियों ने बताया- पीछे बैठे कुछ यात्री सिगरेट पी रहे थे जिस वजह से आग लगी। पूरी खबर पढ़ें 12- सहारनपुर में डॉक्टर निकला बच्चा चोर, 3.50 लाख में बेचने का किया था सौदा सहारनपुर में बीएएमएस डॉक्टर ही बच्चा चोर निकला। उसने 3.50 लाख में बच्चे को बेचने का सौदा किया था। उत्तराखंड के रुड़की में एक दंपती को बच्चा बेचने की प्लानिंग थी। गिरोह में डॉक्टर, उसका बेटा, तीन महिलाएं और दो अन्य आरोपी शामिल थे। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 13- मऊ में डीह बाबा की मूर्ति को कटर से काटा, गुस्साए गांववालों ने हाईवे जाम किया मऊ में रविवार देर रात ग्राम देवता डीह बाबा की मूर्ति को कटर मशीन से काट दिया गया। आरोपियों ने इसे मंदिर परिसर में ही फेंक दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए गांव वालों ने सोमवार सुबह मऊ-बलिया हाईवे पर जाम लगा दिया। रास्ते पर गाड़ियों की डेढ़ Km लंबी लाइन लग गई। सूचना पर 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह गांव वालों को समझाकर जाम खुलवाया। पूरी खबर पढ़ें 14- प्रतापगढ़ में छज्जा गिरने से दादी-पोते की मौत, दिवाली पर झालर लगा रहे थे प्रतापगढ़ के रामपुर मुश्तर्का गांव में दीपावली की सुबह एक हादसा हो गया। घर का छज्जा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई 48 साल की दादी की भी इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की है। परिवार वालों ने बताया कि दिवाली पर झालर लगाई जा रही थी तभी अचानक घर का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 15- बिजनौर में प्रेमी युगल ने साथ जहर खाकर दी जान, दो बच्चों की मां थी महिला बिजनौर में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। इनमें महिला दो बच्चों की मां थी। उसका गांव के ही युवक से अफेयर था। 10 अक्टूबर को वह अपने प्रेमी संग घर से भाग गई थी। उस समय पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। महिला दोबारा से अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। दोनों ने जहर खा लिया। गांव वालों ने दोनों को तड़पते देखा। उन्हें अस्पताल लेकर भागे, जहां दोनों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें —————- यह खबर भी पढ़ें… ग्रेटर नोएडा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, लाठी-डंडों से पीटा, 8 राउंड फायरिंग की ग्रेटर नोएडा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नाली के झगड़े में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने गुस्से में दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इसमें चाचा-भतीजे समेत एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी थार और स्विफ्ट कार से भाग निकले। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा-भतीजे को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें आज नो न्यूज पेपर डे है। कल दिवाली थी। आज अखबार नहीं आएगा। लेकिन, आपको उत्तर प्रदेश की हर जरूरी खबर दैनिक भास्कर एप पर मिलेगी। पढ़िए, कल की 15 बड़ी खबरें… 1- योगी ने वनटांगियों के बीच मनाई दिवाली, चित्रकूट में 30 लाख लोग पहुंचे यूपी में सोमवार को धूमधाम से दिवाली मनाई गई। वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की आरती की। चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा के लिए करीब 30 लाख श्रद्धालु पहुंचे। सीएम योगी ने गोरखपुर में वनटांगिया समाज के लोगों के साथ दिवाली मनाई। वह घर-घर जाकर लोगों से मिले और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने अयोध्या पहुंचकर मलिन बस्तियों के लोगों से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर 2- मंत्री निषाद बोले- अखिलेश सरकार में मुझे मारने की कोशिश हुई, योगीजी ने बचाया यूपी के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा- अखिलेश सरकार में मुझे जान से मारने की प्लानिंग थी। उन्होंने कहा रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों ने हम पर भी गोली चलवाई थी। हमें जेल में मरवाने की कोशिश की गई। मेरा परिवार तब तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ के पास गया था। उन्होंने ही हमें बचाया। मंत्री निषाद सोमवार को गोरखपुर के वनटांगिया गांव पहुंचे थे। 3- ग्रेटर नोएडा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, पीटने के बाद 8 राउंड फायरिंग की ग्रेटर नोएडा में नाली के झगड़े में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहले दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। फिर एक पक्ष के लोगों ने गुस्से में दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इसमें चाचा-भतीजे समेत एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी थार और स्विफ्ट कार से भाग निकले। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा-भतीजे को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 4- बोनस नहीं मिला तो टोल का गेट खोला, एक्सप्रेस-वे पर फ्री में निकलीं 5 हजार गाड़ियां आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 5000 से ज्यादा गाड़ियां बिना टोल दिए निकल गईं। फतेहाबाद टोल टैक्स के कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस नहीं मिला। नाराज कर्मचारियों ने टोल मैनेजर से कहा कि उनको बोनस दिया जाए, लेकिन उन्होंने बात को अनसुना कर दिया। भड़के कर्मचारियों ने टोल गेट खोल दिए। 2 घंटे में कंपनी को 25 से 30 लाख रुपए का नुकसान हो गया। पढ़ें पूरी खबर 5- वाराणसी में युवक का LIVE सुसाइड, VIDEO कॉल पर फिनायल पीया वाराणसी में एक युवक ने लाइव सुसाइड कर लिया। युवक जयसिंह ने फिनायल पीते हुए एक वीडियो बनाते हुए कहा- ‘मैं जहर खा रहा हूं। इसकी जिम्मेदार मेरी पत्नी और सास है। पत्नी किसी लड़के से बात करती है। उसकी मां से शिकायत की तो वह उल्टा मुझे फंसाने की धमकी देने लगी।’ पुलिस वीडियो देखते ही मौके पर पहुंची। युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 6- लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत, मां बोली- सतीश महाना ताऊ, इसलिए डरी पुलिस लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत मामले में ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मायकेवालों का आरोप है कि पति ने 10 लाख के दहेज के लिए हत्या की। फिर शव अपोलो अस्पताल में छोड़कर भाग गया। निकिता की मां का आरोप है कि यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना पार्थ के सगे ताऊ हैं। इसीलिए पुलिस दबाव में है और कार्रवाई में ढिलाई बरत रही। पढ़ें पूरी खबर 7- जान दूंगी, तलाक नहीं, गोंडा में सुसाइड से पहले बोली- दो शादी वालों की इज्जत नहीं होती गोंडा में 30 साल की महिला ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने रोते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया। इसमें वह पति की प्रताड़ना और बार-बार तलाक लेने का दबाव बनाने की बात कही। उसने रोते हुए कहा- भले ही मर जाऊंगी, लेकिन तलाक नहीं दूंगी। मुझे तलाक लेकर 10 लोगों के साथ नहीं रहना। एक के साथ रहने की तमन्ना थी। इसलिए ये कदम उठा रही हूं। पढ़ें पूरी खबर 8- लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, परिजन बोले- शवों को कुत्ते चाट रहे थे लखीमपुर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तीनों को टेंपो में भरकर सीएचसी भेज दिया। कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा। एक घायल की सांस चल रही थी, डॉक्टर ने उसे भी नहीं देखा। पढ़ें पूरी खबर 9- जगुआर से 6 को रौंदने वाला करोड़पति का बेटा, प्रयागराज पुलिस ने 24 घंटे बाद नामजद FIR की प्रयागराज में जगुआर कार से 6 को कुचलने वाला शख्स रचित मध्यान नामी कारोबारी का बेटा और जाने माने डॉक्टर का दामाद निकला। धूमनगंज थाना पुलिस ने देर रविवार देर रात मृतक के भाई दिलीप की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ FIR दर्ज की। जबकि, पुलिस ने ही रचित को ड्राइविंग सीट से पकड़ा था। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे बाद रचित को नामजद किया। पढ़ें पूरी खबर 10- दिवाली पर ट्रेनें फुल, यात्री बोले- पंजाब से बिहार टॉयलेट में बैठकर जा रहे कानपुर सेंट्रल से जाने आने वाली ट्रेनों में दीपावली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । रविवार को पूरे दिन बिहार और पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई। स्थिति यह थी कि एक टॉयलेट में चार से पांच लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे। पैसेंजर्स ने बताया कि इसी तरह से ट्रेन के हर टॉयलेट में यात्री सफर कर रहे हैं। लोग त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे। पढ़ें पूरी खबर 11- आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलती बस में लगी आग, 3 झुलसे, दिवाली पर घर जा रहे थे यात्री मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार रात चलती बस में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। सिर्फ उसका ढांचा ही बचा। बस में 50 से 60 लोग सवार थे। सभी दिवाली पर अपने-अपने घर जा रहे थे। यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान 3 लोग झुलस गए। यात्रियों ने बताया- पीछे बैठे कुछ यात्री सिगरेट पी रहे थे जिस वजह से आग लगी। पूरी खबर पढ़ें 12- सहारनपुर में डॉक्टर निकला बच्चा चोर, 3.50 लाख में बेचने का किया था सौदा सहारनपुर में बीएएमएस डॉक्टर ही बच्चा चोर निकला। उसने 3.50 लाख में बच्चे को बेचने का सौदा किया था। उत्तराखंड के रुड़की में एक दंपती को बच्चा बेचने की प्लानिंग थी। गिरोह में डॉक्टर, उसका बेटा, तीन महिलाएं और दो अन्य आरोपी शामिल थे। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 13- मऊ में डीह बाबा की मूर्ति को कटर से काटा, गुस्साए गांववालों ने हाईवे जाम किया मऊ में रविवार देर रात ग्राम देवता डीह बाबा की मूर्ति को कटर मशीन से काट दिया गया। आरोपियों ने इसे मंदिर परिसर में ही फेंक दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए गांव वालों ने सोमवार सुबह मऊ-बलिया हाईवे पर जाम लगा दिया। रास्ते पर गाड़ियों की डेढ़ Km लंबी लाइन लग गई। सूचना पर 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह गांव वालों को समझाकर जाम खुलवाया। पूरी खबर पढ़ें 14- प्रतापगढ़ में छज्जा गिरने से दादी-पोते की मौत, दिवाली पर झालर लगा रहे थे प्रतापगढ़ के रामपुर मुश्तर्का गांव में दीपावली की सुबह एक हादसा हो गया। घर का छज्जा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई 48 साल की दादी की भी इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की है। परिवार वालों ने बताया कि दिवाली पर झालर लगाई जा रही थी तभी अचानक घर का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 15- बिजनौर में प्रेमी युगल ने साथ जहर खाकर दी जान, दो बच्चों की मां थी महिला बिजनौर में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। इनमें महिला दो बच्चों की मां थी। उसका गांव के ही युवक से अफेयर था। 10 अक्टूबर को वह अपने प्रेमी संग घर से भाग गई थी। उस समय पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। महिला दोबारा से अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। दोनों ने जहर खा लिया। गांव वालों ने दोनों को तड़पते देखा। उन्हें अस्पताल लेकर भागे, जहां दोनों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें —————- यह खबर भी पढ़ें… ग्रेटर नोएडा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, लाठी-डंडों से पीटा, 8 राउंड फायरिंग की ग्रेटर नोएडा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नाली के झगड़े में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने गुस्से में दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इसमें चाचा-भतीजे समेत एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी थार और स्विफ्ट कार से भाग निकले। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा-भतीजे को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Related Posts
Kota News: कोटा में घटिया निर्माण की शिकायत पर मंत्री हीरालाल नागर का एक्शन, स्कूल और तालाब दीवार ध्वस्त
Kota News: कोटा में घटिया निर्माण की शिकायत पर मंत्री हीरालाल नागर का एक्शन, स्कूल और तालाब दीवार ध्वस्त <p style=”text-align: justify;”>राजस्थान के कोटा में घटिया निर्माण पर भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्री हीरालाल नागर ने कड़ी नाराजगी जताई है, कोटा के अमली झाड़ गांव में 3.91 करोड़ की लागत से स्कूल बिल्डिंग का निर्माण हो रहा था, जबकि 77 लाख रुपये खर्च कर तालाब के घाट का निर्माण कराया गया था. जिसे मंत्री के आदेश पर ध्वस्त करा दिया गया है.</p>
<p style=”text-align: justify;”>मंत्री हीरालाल नागर ने घटिया निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर बुलाकर निर्माणाधीन सरकारी स्कूल की बिल्डिंग और तालाब के घाट को तुड़वाया है. बुलडोजर से कुछ ही घंटों में घटिया निर्माण ध्वस्त कराकर भ्रष्टाचार करने वालों को सख्त संदेश दिया है.</p>
<h3 style=”text-align: justify;”>स्कूल बिल्डिंग और तालाब को लेकर गई थी शिकायतें</h3>
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल, राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर कोटा पहुंचे हुए थे. जहां लोगों ने उनसे निर्माणाधीन स्कूल बिल्डिंग और उसके पास ही बन रहे तालाब के पक्के घाट को लेकर शिकायतें की थी. इस बारे में लोगों ने नाराजगी जताई तो मंत्री खुद निरीक्षण करने पहुंच गए.</p>
<h3 style=”text-align: justify;”>निरीक्षण में गुणवत्ता थी बेहद खराब</h3>
<p style=”text-align: justify;”>निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अपने सामने चेकिंग कराई तो निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब मिली, इस पर उन्होंने संबंधित अफसर को फटकार लगाई और बुलडोजरों से निर्माण ध्वस्त करने का निर्देश दिया. कुछ ही घंटे बाद मंत्री की मौजूदगी में जेसीबी मशीनें पहुंची. मंत्री ने अपनी मौजूदगी में निर्माण अधीन स्कूल बिल्डिंग के एक हिस्से और तालाब के तैयार हो चुके घाट को ध्वस्त करवाया.</p>
<h3 style=”text-align: justify;”>किसी कीमत पर भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त- मंत्री</h3>
<p style=”text-align: justify;”>इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरने से सात बच्चों की मौत के बाद भी कोटा में घटिया क्वालिटी के सरकारी स्कूल का निर्माण किया जा रहा था.</p>
<p style=”text-align: justify;”>गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर जिस कोटा जिले में एक्शन में नजर आए और निर्माणाधीन स्कूल की बिल्डिंग पर बुलडोजर चलवाया है. कोटा जिले की रामगंज मंडी सीट से राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर विधायक हैं. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा में खूब एक्टिव भी रहते हैं लेकिन एक मंत्री के विभाग द्वारा कराए जा रहे काम पर दूसरे विभाग के मंत्री का बुलडोजर वाला एक्शन सियासी गलियारों में सुर्खियां बना हुआ है.</p>
गुरुग्राम में एयर इंडिया फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की मौत:पीजी में बिस्तर पर मिला शव, पुलिस बोली- हार्टअटैक आया; मुंबई का रहने वाला
गुरुग्राम में एयर इंडिया फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की मौत:पीजी में बिस्तर पर मिला शव, पुलिस बोली- हार्टअटैक आया; मुंबई का रहने वाला गुरुग्राम के सेक्टर-30 में शिवा अस्पताल के पास स्थित गौरव पीजी में रहने वाले एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की अचानक मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रफुल्ल सांवत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुंबई का रहने वाला था और गौरव पीजी में अकेले रहता था। सूचना मिलने के बाद सेक्टर 40 थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, शव को रात 9 बजे की फ्लाइट से मुंबई ले जाया जाएगा। ब्रेकफास्ट करके बिस्तर पर लेट गया पीजी स्टाफ ने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल ने सुबह नाश्ता किया और इसके बाद अपने कमरे में बिस्तर पर लेट गया। उसने केयरटेकर को दोपहर के भोजन के लिए यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजे थे। जब केयरटेकर ने लंच के बारे में पूछने के लिए उसे कॉल किया, तो प्रफुल्ल ने फोन नहीं उठाया। कॉल नहीं उठाई तो केयर टेकर पहुंचा बार-बार कॉल करने पर भी कोई जवाब न मिलने पर केयरटेकर उसके कमरे तक पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और मोबाइल की घंटी बज रही थी। इसकी सूचना तुरंत सेक्टर 40 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खुलवाया, जहां प्रफुल्ल बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया। कोई दिक्कत नहीं बताई पीजी के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल की दिनचर्या सामान्य थी और उसने सुबह तक कोई दिक्कत नहीं थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है, ताकि घटना की और जानकारी प्राप्त की जा सके। साथ ही पीजी के अन्य कर्मचारियों और निवासियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया जांच अधिकारी विनित चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत होता है। शव पर किसी तरह की चोट या अपराध के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद प्रफुल्ल के परिजनों को सूचित किया गया। उनके पहुंचने के बाद एयर इंडिया की तरफ से शव को मुंबई ले जाने की व्यवस्था की गई है।

‘1 हफ्ते में 10 करोड़ दो…वरना मिट्टी में मिला देंगे’, बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकाया
पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है, जिसके बाद मोहाली में…
