झज्जर में एक घर में खुशी के माहौल में उस समय मातम छा गया, जब 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र कृष्ण कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। अभिषेक कुछ ही समय पहले पिता बना था। हादसा दो बाइको के टक्कर से हुआ। इसमें दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। परिवार में खुशी का माहौल अभी थमा भी नहीं था कि हादसा पूरे गांव को गमगीन कर गया। । खेत पर जा रहे थे दोनों भाई, सामने से बाइक ने मारी टक्कर
छपार गांव निवासी अभिषेक खेती बाड़ी का काम करता था। वह और उसका भाई 19 साल के यश एक ही बाइक पर खेतों को देखने के लिए निकले थे। वे अहरी गांव की ओर जा रहे थे। दोनों भाई छपार से निकले ही थे कि रास्ते में उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायल पीजीआई रेफर हादसे में अभिषेक उसका भाई व दूसरी बाइक पर सवाल तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में अभिषेक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक सवार को रात को ही गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। अभिषेक का भाई भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज झज्जर के निजी अस्पताल में चल रहा है। डेढ़ माह पहले ही बना था पिता, तीन साल पहले हुई थी शादी शादी को तीन साल, बेटे को जन्म हुए डेढ़ महीना मृतक अभिषेक का विवाह तीन वर्ष पहले हुआ था। डेढ़ महीने पहले ही उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। परिवार ने 15 तारीख को ही बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया था। एथलेटिक्स का खिलाड़ी है घायल यश जिले के गांव छपार निवासी अभिषेक के पिता कृष्ण कुमार, हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप में यार्ड मास्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। अब परिवार खेती-बाड़ी करता है। अभिषेक और उसका भाई पिता की सहायता करते थे। यश एथलेटिक्स खिलाड़ी है। वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत कर रहा था। खुशी का माहौल शोक में डूबा घर में बच्चा पैदा होने पर अभी समारोह मनाया जा रहा था। परिवार में सदमे का माहौल है। एक बेटे की आकस्मिक मृत्यु से पूरा परिवार शोक में डूब गया है। इसी बीच दूसरे बेटे की गंभीर हालत को लेकर चिंता में डूबा है। झज्जर में एक घर में खुशी के माहौल में उस समय मातम छा गया, जब 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र कृष्ण कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। अभिषेक कुछ ही समय पहले पिता बना था। हादसा दो बाइको के टक्कर से हुआ। इसमें दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। परिवार में खुशी का माहौल अभी थमा भी नहीं था कि हादसा पूरे गांव को गमगीन कर गया। । खेत पर जा रहे थे दोनों भाई, सामने से बाइक ने मारी टक्कर
छपार गांव निवासी अभिषेक खेती बाड़ी का काम करता था। वह और उसका भाई 19 साल के यश एक ही बाइक पर खेतों को देखने के लिए निकले थे। वे अहरी गांव की ओर जा रहे थे। दोनों भाई छपार से निकले ही थे कि रास्ते में उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायल पीजीआई रेफर हादसे में अभिषेक उसका भाई व दूसरी बाइक पर सवाल तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में अभिषेक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक सवार को रात को ही गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। अभिषेक का भाई भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज झज्जर के निजी अस्पताल में चल रहा है। डेढ़ माह पहले ही बना था पिता, तीन साल पहले हुई थी शादी शादी को तीन साल, बेटे को जन्म हुए डेढ़ महीना मृतक अभिषेक का विवाह तीन वर्ष पहले हुआ था। डेढ़ महीने पहले ही उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। परिवार ने 15 तारीख को ही बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया था। एथलेटिक्स का खिलाड़ी है घायल यश जिले के गांव छपार निवासी अभिषेक के पिता कृष्ण कुमार, हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप में यार्ड मास्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। अब परिवार खेती-बाड़ी करता है। अभिषेक और उसका भाई पिता की सहायता करते थे। यश एथलेटिक्स खिलाड़ी है। वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत कर रहा था। खुशी का माहौल शोक में डूबा घर में बच्चा पैदा होने पर अभी समारोह मनाया जा रहा था। परिवार में सदमे का माहौल है। एक बेटे की आकस्मिक मृत्यु से पूरा परिवार शोक में डूब गया है। इसी बीच दूसरे बेटे की गंभीर हालत को लेकर चिंता में डूबा है। हरियाणा | दैनिक भास्कर


