‘धुरंधर 2’ में कैमियो का ऑफर ठुकराने पर बोले अनिल कपूर, बोले – कमिटमेंट मेरे लिए सबसे अहम

‘धुरंधर 2’ में कैमियो का ऑफर ठुकराने पर बोले अनिल कपूर, बोले – कमिटमेंट मेरे लिए सबसे अहम

साल 2025 की चर्चित और सफल फिल्मों में शामिल रही ‘धुरंधर’ के बाद अब दर्शक इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के हर कलाकार ने अपनी परफॉर्मेंस से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसी बीच अभिनेता Anil Kapoor ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें ‘धुरंधर 2’ में एक छोटा कैमियो करने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।

अनिल कपूर ने बताया कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक खुद उनके पास यह ऑफर लेकर आए थे। हालांकि उस समय वे पहले से ही किसी अन्य फिल्म के लिए अपनी तारीखें दे चुके थे। इसी वजह से उन्हें यह मौका छोड़ना पड़ा। एक्टर के मुताबिक, उन्होंने आदित्य से साफ कहा था कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनना अच्छा लगता, लेकिन वे पहले से किए गए वादे से पीछे नहीं हट सकते। अनिल ने कहा कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ में कमिटमेंट और अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण हैं, और सिर्फ टैलेंट ही किसी को सफल नहीं बनाता।

उन्होंने यह भी माना कि फिल्म में काम न कर पाना उनके लिए थोड़ा नुकसान जरूर है, क्योंकि ‘धुरंधर 2’ एक बेहतरीन प्रोजेक्ट है। फिर भी वे अपने फैसले से संतुष्ट हैं क्योंकि उन्होंने पहले की प्रतिबद्धता को प्राथमिकता दी।

वहीं जब उनसे आगे ‘धुरंधर 3’ में काम करने की संभावना के बारे में सवाल किया गया, तो अनिल कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा कि भविष्य में वे कुछ नया और अलग करना चाहेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाले समय में उन्हें आदित्य के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करने का मौका जरूर मिलेगा।