जल्द उठेगा पर्दा! अल्लू अर्जुन की AA22xA6 से सामने आएगी पहली झलक, टाइटल को लेकर बढ़ा सस्पेंस

जल्द उठेगा पर्दा! अल्लू अर्जुन की AA22xA6 से सामने आएगी पहली झलक, टाइटल को लेकर बढ़ा सस्पेंस

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। ‘पुष्पा’ की कामयाबी के बाद दर्शक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच उनकी नई फिल्म AA22xA6 को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की पहली झलक और आधिकारिक टाइटल का खुलासा 8 अप्रैल को किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसी दिन अल्लू अर्जुन अपना जन्मदिन भी मनाते हैं, इसलिए मेकर्स इस मौके को खास बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और इसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। मेकर्स अल्लू अर्जुन को एक बिल्कुल नए अवतार में पेश करने की योजना बना रहे हैं, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज हो सकता है।

इस प्रोजेक्ट को बॉलीवुड और साउथ के चर्चित निर्देशक एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो सकती है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन के पास इस फिल्म के अलावा भी कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह लोकेश कनगराज की फिल्म AA23 में दिखाई देंगे, वहीं ‘पुष्पा 3’ भी उनकी आने वाली फिल्मों की सूची में शामिल है। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि वह निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।