पंजाब के जालंधर में डिप्स स्कूल के प्रबंध निदेशक तरविंदर सिंह राजू से पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे फाजिल्का पुलिस की टीम जालंधर पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई।
यह कार्रवाई जलालाबाद क्षेत्र में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले के संबंध में की गई है।


