बठिंडा नगर निगम को नई कमिश्नर मिली; लवजीत क्लसी संभालेंगी जिम्मेदारी

बठिंडा नगर निगम को नई कमिश्नर मिली; लवजीत क्लसी संभालेंगी जिम्मेदारी

बठिंडा नगर निगम को नई कमिश्नर मिल गई हैं। पंजाब सरकार ने पीसीए अधिकारी लवजीत क्लसी को नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। वह शुक्रवार यानी आज या फिर सोमवार को अपना कार्यभार संभाल सकती हैं। उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें शहर के कामकाज का पहले से अच्छा अनुभव है।