वेयर हाउस मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या: पूर्व आप मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का पुलिस रिमांड तीन दिन और बढ़ा

वेयर हाउस मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या: पूर्व आप मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का पुलिस रिमांड तीन दिन और बढ़ा

पांच दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने रविवार की दोपहर आरोपित को एक बार फिर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट हिना अग्रवाल की अदालत में पेश किया। पुराने सवाल रिमांड पेपर पर दोहराते हुए पुलिस द्वारा पांच दिन का रिमांड लेने का कोर्ट से आग्रह किया गया। आरोपित पक्ष के वरिष्ठ वकील अजय कुमार विरमानी ने पुलिस की उक्त कार्रवाई को राजनीतिक स्टंट बताया है। पुलिस ने बीते दिन रिमांड हासिल करने के दौरान कोर्ट से आग्रह किया था कि उन्होंने (पुलिस) आरोपित लालजीत सिंह भुल्लर का मोबाइल, घर की डीवीआर, हार्ड डिस्क के अलावा कुछ अन्य सबूत बरामद करना चाहती है। (फोटो: जागरण)