अंबाला के पंजाब सीमा से सटे नगला गांव के पास शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक युवती का शव अधजली अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी राहगीर ट्रैक्टर-ट्राली चालक को तब हुई जब उसने खेतों के बीच युवती के पैरों को देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। इसके बाद खेत में बने एक मकान से परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचित किया। पुलिस टीम के पहुंचने पर पाया गया कि शव के पैरों से ऊपर का हिस्सा केमिकल डालकर जलाया गया है। इस कारण युवती की पहचान करना बेहद कठिन हो गया है। पुलिस ने हत्या का शक जाहिर किया है। शव को तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। नहीं हो सकी युवती की पहचान महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की हत्या पहले की गई और उसके बाद शव को जलाया गया या जलाने के कारण उसकी मौत हुई। शिनाख्त के लिए फोरेंसिक टीम और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही हत्या की सटीक वजह और समय का पता चल पाएगा। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है। जांच टीम ने कहा कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और किसी अज्ञात व्यक्ति की मौजूदगी के बारे में सूचना जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे का रहस्य जल्द सुलझाया जा सके। अंबाला के पंजाब सीमा से सटे नगला गांव के पास शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक युवती का शव अधजली अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी राहगीर ट्रैक्टर-ट्राली चालक को तब हुई जब उसने खेतों के बीच युवती के पैरों को देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। इसके बाद खेत में बने एक मकान से परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचित किया। पुलिस टीम के पहुंचने पर पाया गया कि शव के पैरों से ऊपर का हिस्सा केमिकल डालकर जलाया गया है। इस कारण युवती की पहचान करना बेहद कठिन हो गया है। पुलिस ने हत्या का शक जाहिर किया है। शव को तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। नहीं हो सकी युवती की पहचान महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की हत्या पहले की गई और उसके बाद शव को जलाया गया या जलाने के कारण उसकी मौत हुई। शिनाख्त के लिए फोरेंसिक टीम और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही हत्या की सटीक वजह और समय का पता चल पाएगा। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है। जांच टीम ने कहा कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और किसी अज्ञात व्यक्ति की मौजूदगी के बारे में सूचना जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे का रहस्य जल्द सुलझाया जा सके। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

2036 ओलंपिक लक्ष्य पर हरियाणा का फोकस: बचपन से तैयार होंगे खिलाड़ी, शिक्षा और पोषण पर भी जोर
हरियाणा सरकार ने 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए ‘मिशन ओलंपिक 2036–विजयी भवः’ शुरू किया है, जिसके तहत 8–10…
हिसार की लेडी टीचर KBC की हॉट सीट पर:अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देती दिखेंगी, आज दिखेगा एपिसोड, शादी से पहले किया था अप्लाई
हिसार की लेडी टीचर KBC की हॉट सीट पर:अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देती दिखेंगी, आज दिखेगा एपिसोड, शादी से पहले किया था अप्लाई हरियाणा के हिसार जिले की टीना शर्मा अब टीवी के चर्चित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में नजर आने वाली हैं। वह शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देंगी। टीना का एपिसोड 21 अक्टूबर की रात 9 बजे प्रसारित होगा। टीना करीब एक हजार प्रतिभागियों में से चयनित हुई हैं। वह मूल रूप से हिसार के उकलाना मंडी की रहने वाली हैं। करीब तीन महीने पहले उनकी शादी पंजाब के कपूरथला निवासी गौरव शर्मा से हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही हैं। गौरव एक आईटी कंपनी के मालिक हैं। टीना के परिवार के साथ 2 PHOTOS… पति ने बताई सिलेक्शन की कहानी टीना शर्मा बोलीं- कौन बनेगा करोड़पति में खेलना सपना था
वहीं, टीना शर्मा ने बताया कि उनका सपना था कि वह कभी “कौन बनेगा करोड़पति” के मंच पर पहुंचें और महानायक अमिताभ बच्चन से आमने-सामने बैठकर बातचीत करें। वह बचपन से ही KBC देखती थीं। इसलिए, उन्होंने शो में जाने का मन बनाया। टीना का कहना है कि उन्होंने शो में जाने के लिए पहली बार ऑनलाइन अप्लाई किया था और पहली ही बार में उन्हें हॉट शीट तक जाने का मौका मिल गया। हालांकि, टीना ने अभी यह नहीं बताया कि उन्होंने शो में कितनी रकम जीती? टीना की सफलता की खबर से उकलाना क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके परिजन और रिश्तेदार एपिसोड के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
हल्द्वानी में अनियंत्रित होकर झाड़ियों में घुसी हरियाणा नंबर कार:सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के चक्कर में हादसा, चार लोग सवार थे
हल्द्वानी में अनियंत्रित होकर झाड़ियों में घुसी हरियाणा नंबर कार:सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के चक्कर में हादसा, चार लोग सवार थे हल्द्वानी में लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई को पार करती हुई पेड़ से टकराई और झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में एक महिला और एक पुरुष घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा हाईवे पर चल रहे ऑटो को बचाने के प्रयास में हुआ। नैनीताल से रुद्रपुर जा रहे थे चार कार सवार जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार नैनीताल से रुद्रपुर की ओर जा रही थी। कार में कुल चार लोग सवार थे, वहीं जैसे ही ये लोग राष्ट्रीय राजमार्ग के तेल डिपो के पास पहुंचे तो ऑटो वाले को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गई। मौके पर पुलिस और राहत कार्य घायलों की चीख पुकार सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इन्होंने ही घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और हादसे की जानकारी तुरंत लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला व पुरुष को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक का नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। हाथियों के लिए खोदी गई है खाई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में कार सवारों का काफी सामान भी था जो पुलिस अपने साथ ले गई है। हाईवे के किनारे जंगली हाथियों को रोकने के लिए खाई खोदी गई है। गनीमत रही की कार खाई के अंदर नहीं गिरी। हादसे में कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है।
