पंजाब के जालंधर शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में देश के सबसे बड़े कॉमेडियन कपिल शर्मा को पराठे खिलाने वाले मशहूर हार्ट अटैक पराठे वाले ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मालिक बीर दविंदर सिंह ने दावा किया है कि स्थानीय पुलिस उनके साथ लगातार मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न कर रही है। दविंदर सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस देर रात उनकी दुकान पर पहुंची और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी वक्त मरवाया जा सकता है, क्योंकि पुलिस रोजाना उन्हें परेशान करने आ जाती है। दविंदर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से न्याय की मांग करते हुए कहा कि वह अब पूरी तरह हिम्मत हार चुके हैं। 60 साल की अमृतधारी मार से की गाली गलोच बीर दविंदर ने कहा कि दिवाली की रात भी पुलिस की गाड़ियां उनकी दुकान के बाहर आईं और उनकी 60 साल की अमृतधारी मां के साथ बदसलूकी और गाली-गलोच की गई। दविंदर ने कहा कि मैं यूथ के लिए काम कर रहा हूं, रोजगार पैदा कर रहा हूं, लेकिन पुलिस मुझे काम नहीं करने दे रही। हर दिन आकर धमकाया जाता है और दुकान बंद करवाने की कोशिश होती है। देर रात खुली पराठे की कार्ट बंद करने पर शुरू हुआ विवाद दविंदर सिंह ने अपने आरोपों के समर्थन में दो वीडियो क्लिप्स भी साझा किए हैं। वीडियो में वह पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते और गुस्से में अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दिवाली की रात मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हार्ट अटैक पराठे वाले की दुकान देर रात तक खुली रहती है, जिससे पुलिस और स्थानीय प्रशासन के बीच विवाद बना हुआ है। मामला फिलहाल जांच के अधीन है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो जालंधर के मॉडल टाउन में वीर दविंदर सिंह नामक युवक ने कुछ अर्सा पहले रात के समय देसी घी वाले परांठे बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उसके परांठे लोगों को इतने पसंद आने लगे कि रात के समय भारी संख्या में लोग उसके पास जुटने लगे। उसके परांठों के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसके बाद पंजाब में उसे हार्ट अटैक वाले परांठे बनाने वाले के नाम से जाना जाने लगा। वीर दविंदर इससे पहले जालंधर के मॉडल टाउन में ही एक रेस्टोरेंट में काम करता था। फिर उसने अपना काम शुरू कर दिया। एक फूड ब्लॉगर ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला जो वायरल हो गया। इसके बाद वह पूरे शहर में मशहूर हो गया। कॉमेडियन कपिल शर्मा पराठे खाने आए थे वीर दविंदर सिंह जालंधर के मॉडल टाउन में पराठे का काउंटर लगाता था। 29 दिसंबर 2023 की रात पराठे खाने के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ आए थे। दविंदर ने आरोप लगाया है कि जालंधर पुलिस के थाना-6 के SHO अजायब सिंह औजला (अभी भी वही हैं) और उनके साथ करीब 20-22 मुलाजिम उनके काउंटर पर आ गए। पुलिस ने उन्हें अपने साथ लिया और थाने ले आई थी। दविंदर ने दावा किया था कि थाने में उनके साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने क्या कहा? डीएसपी पंकज शर्मा ने कहा कि पराठे वाले का आरोप है कि पुलिस मुलाजिम द्वारा बदतमीजी की गई है। वहीं, पुलिस मुलाजिम ने कहा है कि वो अपनी ड्यूटी कर रहा था। फिलहाल मामला जांच के अधीन है, जांच के बाद तथ्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। पंजाब के जालंधर शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में देश के सबसे बड़े कॉमेडियन कपिल शर्मा को पराठे खिलाने वाले मशहूर हार्ट अटैक पराठे वाले ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मालिक बीर दविंदर सिंह ने दावा किया है कि स्थानीय पुलिस उनके साथ लगातार मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न कर रही है। दविंदर सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस देर रात उनकी दुकान पर पहुंची और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी वक्त मरवाया जा सकता है, क्योंकि पुलिस रोजाना उन्हें परेशान करने आ जाती है। दविंदर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से न्याय की मांग करते हुए कहा कि वह अब पूरी तरह हिम्मत हार चुके हैं। 60 साल की अमृतधारी मार से की गाली गलोच बीर दविंदर ने कहा कि दिवाली की रात भी पुलिस की गाड़ियां उनकी दुकान के बाहर आईं और उनकी 60 साल की अमृतधारी मां के साथ बदसलूकी और गाली-गलोच की गई। दविंदर ने कहा कि मैं यूथ के लिए काम कर रहा हूं, रोजगार पैदा कर रहा हूं, लेकिन पुलिस मुझे काम नहीं करने दे रही। हर दिन आकर धमकाया जाता है और दुकान बंद करवाने की कोशिश होती है। देर रात खुली पराठे की कार्ट बंद करने पर शुरू हुआ विवाद दविंदर सिंह ने अपने आरोपों के समर्थन में दो वीडियो क्लिप्स भी साझा किए हैं। वीडियो में वह पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते और गुस्से में अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दिवाली की रात मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हार्ट अटैक पराठे वाले की दुकान देर रात तक खुली रहती है, जिससे पुलिस और स्थानीय प्रशासन के बीच विवाद बना हुआ है। मामला फिलहाल जांच के अधीन है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो जालंधर के मॉडल टाउन में वीर दविंदर सिंह नामक युवक ने कुछ अर्सा पहले रात के समय देसी घी वाले परांठे बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उसके परांठे लोगों को इतने पसंद आने लगे कि रात के समय भारी संख्या में लोग उसके पास जुटने लगे। उसके परांठों के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसके बाद पंजाब में उसे हार्ट अटैक वाले परांठे बनाने वाले के नाम से जाना जाने लगा। वीर दविंदर इससे पहले जालंधर के मॉडल टाउन में ही एक रेस्टोरेंट में काम करता था। फिर उसने अपना काम शुरू कर दिया। एक फूड ब्लॉगर ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला जो वायरल हो गया। इसके बाद वह पूरे शहर में मशहूर हो गया। कॉमेडियन कपिल शर्मा पराठे खाने आए थे वीर दविंदर सिंह जालंधर के मॉडल टाउन में पराठे का काउंटर लगाता था। 29 दिसंबर 2023 की रात पराठे खाने के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ आए थे। दविंदर ने आरोप लगाया है कि जालंधर पुलिस के थाना-6 के SHO अजायब सिंह औजला (अभी भी वही हैं) और उनके साथ करीब 20-22 मुलाजिम उनके काउंटर पर आ गए। पुलिस ने उन्हें अपने साथ लिया और थाने ले आई थी। दविंदर ने दावा किया था कि थाने में उनके साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने क्या कहा? डीएसपी पंकज शर्मा ने कहा कि पराठे वाले का आरोप है कि पुलिस मुलाजिम द्वारा बदतमीजी की गई है। वहीं, पुलिस मुलाजिम ने कहा है कि वो अपनी ड्यूटी कर रहा था। फिलहाल मामला जांच के अधीन है, जांच के बाद तथ्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
तरनतारन उप-चुनाव:प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों में दो 10वीं, एक 12वीं पास; दो पर क्रिमिनल केस; दो करोड़ों की गाड़ियों में घूमने वाले
तरनतारन उप-चुनाव:प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों में दो 10वीं, एक 12वीं पास; दो पर क्रिमिनल केस; दो करोड़ों की गाड़ियों में घूमने वाले तरनतारन उप-चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज खत्म हो रही है। सभी प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार अपने नामांकन भर चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने जहां हरमीत सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं, अकाली दल ने पूर्व प्रिंसिपल सुखविंदर कौर, बीजेपी ने हरजीत सिंह, कांग्रेस ने करणबीर सिंह बुर्ज और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे ने मनदीप सिंह को टिकट दिया है। जानें प्रमुख पार्टियों ने किन्हें चुना- भरे गए नामांकन के अनुसार उम्मीदवारों की प्रमुख जानकारियां- भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों पर मामले दर्ज भाजपा उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू के खिलाफ दो आपराधिक मामले भी लंबित हैं, हालांकि किसी में भी दोष सिद्ध नहीं हुआ है। पहला मामला FIR नंबर 70/2023, थाना सुल्तानविंड (अमृतसर) में दर्ज है, जिसमें धाराएं 341, 323, 506, 34 IPC लगाई गई हैं। आरोप- गलत तरीके से रोकना, चोट पहुंचाना और धमकाना है। दूसरा मामला 2015 से न्यायालय एसडीजेएम बाबा बकाला साहिब में विचाराधीन है, जिसकी धाराएं 326, 323, 324, 341, 148, 149 IPC हैं। आरोप गंभीर चोट पहुंचाना और गलत तरीके से रोकना शामिल है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज का एक मामला चंडीगढ़ में विचाराधीन है। करणबीर को निचली अदालत ने दोषी ठहराए था। उसमें आपराधिक अपील दायर की है, जो अभी भी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में लंबित है। यह मामला आईपीसी की धाराओं 332, 353, 308 एवं 34 के तहत है, जिसमें सजा के तौर पर विभिन्न अवधि की कठोर सजा और जुर्माना लगाना शामिल है। उम्मीदवार ज्वैलरी के शौकीन तरनतारन के उम्मीदवारों में ज्वैलरी के शौकीन भी बहुत हैं। आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह व उनकी पत्नी के पास 1.77 करोड़ की ज्वैलरी है। जबकि बीजेपी उम्मीदवार हरजीत सिंह के परिवार के पास 49 लाख, अकाली दल की सुखविंदर कौर के पास 15 लाख, कांग्रेस के करणबीर सिंह के पास 96.41 लाख और मनदीप सिंह के पास 6 तोला सोना है। आप के हरमीत व कांग्रेस के करणबीर के साथ करोड़ों की गाड़ियां आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह 2 करोड़ की गाड़ी में घूमते हैं। उन्होंने इसी साल लैंड क्रूजर को खरीदा है, जिसकी वेल्यू 2 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास 15 लाख की फॉर्च्यूनर भी है। वहीं, कांग्रेस के करणबीर सिंह के पास तीन-तीन लग्जरी गाड़ियां हैं। उनके पास एक 1.25 करोड़ की डिफेंडर है। इसके अलावा उनके पास एक ऑडी व मर्सिडीज भी है। सभी गाड़ियों की कुल वेल्यू 1.65 करोड़ रुपए है। इसके अलावा सुखविंदर कौर व हरजीत सिंह के पास इनोवा कारें हैं। लेकिन मनदीप सिंह के पास कोई गाड़ी नहीं है। जानें अपने उम्मीदवारों को-
गरीबों और बुजुर्गों के लिए Punjab Government का बड़ा तोहफा – CM Tirth Yatra Scheme में अब 50 साल के लोग भी कर सकेंगे मुफ्त Pilgrimage
पंजाब सरकार ने राज्य के गरीब और बुजुर्ग लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी योजना चलाई है, जिसके तहत…

Punjab में सड़कों की Quality पर Mann सरकार की सख्ती: अब CM Flying Squad करेगा निगरानी, 19,491 किमी सड़कों में सुधार का काम जारी
पंजाब सरकार अब राज्य की ग्रामीण सड़कों की हालत सुधारने और काम की क्वालिटी पर नजर रखने के लिए एक…
