प्रभास की ‘स्पिरिट’ में बड़ा फेरबदल! दीपिका के बाद अब इस सीनियर एक्टर ने छोड़ा साथ?

प्रभास की ‘स्पिरिट’ में बड़ा फेरबदल! दीपिका के बाद अब इस सीनियर एक्टर ने छोड़ा साथ?

पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में रिलीज हुई ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई, लेकिन अब उनकी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में जोरों पर चल रही है.

कास्ट में लगातार बदलाव

‘स्पिरिट’ पहले ही तब सुर्खियों में आ गई थी, जब खबर आई कि दीपिका पादुकोण ने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली है. अब इसी कड़ी में एक और चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. बताया जा रहा है कि फिल्म से दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज का भी पत्ता कट गया है, जो शुरुआत में इस फिल्म का अहम हिस्सा माने जा रहे थे.

क्या हुई अनबन की वजह?

OTT Play की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाश राज को फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार ऑफर किया गया था. लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले या उसके दौरान स्क्रिप्ट और एक खास सीन को लेकर उनका और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा का मतभेद हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मामला तकरार तक पहुंच गया.

सेट का माहौल भी बना वजह?

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान प्रकाश राज के व्यवहार से प्रोडक्शन टीम खुश नहीं थी. यहां तक कि कुछ घटनाओं के बाद प्रभास के नाराज होने की भी चर्चा है. हालात ऐसे बने कि आखिरकार प्रकाश राज ने इस प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला कर लिया.

ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार

फिलहाल इस पूरे मामले पर न तो प्रकाश राज की तरफ से और न ही फिल्म की टीम या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है. ऐसे में फैंस अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि ‘स्पिरिट’ की फाइनल कास्ट कैसी होगी और आगे और कौन-कौन से बदलाव देखने को मिलते हैं.