पंजाब प्रोग्रेसिव समिट का आज आखिरी दिन: CM भगवंत मान समेत कई उद्योगपति होंगे शामिल, दो दिनों में करोड़ों के निवेश प्रस्ताव
मोहाली में आयोजित तीन दिवसीय प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट का आज (रविवार) अंतिम दिन है। राज्य सरकार के लिए यह सम्मेलन निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक विकास को नई दिशा देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। समापन दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, देश-विदेश की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि, उद्योगपति, निवेशक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। समिट के अंतिम दिन कई महत्वपूर्ण निवेश समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही सरकार सम्मेलन के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों, विभिन्न क्षेत्रों में…
