Haryana में 3.5 लाख छात्रों को अब तक नहीं मिली किताबें: CM ने 15 अप्रैल तय की थी डेडलाइन, शिक्षा मंत्री ने मांगी जिलों से रिपोर्ट।
Haryana सरकार की ओर से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों तक समय पर पाठ्यपुस्तकें पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सरकार ने पहले 15 अप्रैल और बाद में 21 अप्रैल तक सभी विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध कराने का दावा किया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को किताबें नहीं मिल सकी हैं। शिक्षा विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राज्य में लाखों विद्यार्थी अभी भी अपनी पाठ्यपुस्तकों का इंतजार कर रहे हैं। इसी स्थिति को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO)…
