तरनतारन में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सचिन पायलट, पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रगट सिंह समेत वरिष्ठ नेता रहेंगे साथ, पट्टी के गांव तूत और हरिके पत्तन में मृतकों के परिजनों से करेंगे मुलाकात तरनतारन। पंजाब में गैंगस्टरों की बढ़ती गतिविधियों, गोलीबारी की घटनाओं और आपराधिक वारदातों को लेकर कानून-व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने आपराधिक घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों तक पहुंचने और उनके साथ खड़े होने की मुहिम तेज कर दी है। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस…
