छह जिले ‘अल्ट्रा सेंसिटिव’ ड्रग जोन में शामिल, पायलट ने AAP और केंद्र को घेरा; बोले- नशे के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना जरूरी

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस एक बार फिर तेज हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से राज्य के छह जिलों—अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का और लुधियाना—को ‘अल्ट्रा सेंसिटिव’ ड्रग जोन की श्रेणी में शामिल किए जाने के बाद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार के साथ-साथ केंद्र की भाजपा सरकार पर भी सवाल उठाए हैं। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि छह जिलों का देश के अति संवेदनशील ड्रग जोन में शामिल होना पंजाब में नशे की स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान केवल राजनीतिक बयानबाजी…

आप की नई पीएसी की पहली बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, पंजाब समेत तीन राज्यों पर फोकस

केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक, मान और चीमा भी रहे मौजूद; सिसोदिया बोले- पंजाब में दोबारा सरकार बनाने की तैयारी आदमी पार्टी की नवगठित राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने अपनी पहली बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन और राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उनके आवास पर हुई बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा समेत पीएसी के अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने बताया कि पीएसी की चर्चा…

नशा मुक्ति यात्रा पर आप का पलटवार, बलतेज पन्नू बोले- भाजपा पहले 2007-17 के अपने रिकॉर्ड का जवाब दे

पन्नू ने सीमा सुरक्षा और बीएसएफ की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा- पंजाब को बदनाम करने के बजाय केंद्र बताए नशों की तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए चंडीगढ़। पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा की ओर से प्रस्तावित ‘नशा मुक्ति पंजाब यात्रा’ पर आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने भाजपा की प्रस्तावित यात्रा को राजनीतिक कार्यक्रम बताते हुए पार्टी से 2007 से 2017 के बीच पंजाब की…

ड्रग्स तस्करी पर केंद्र से जवाब मांगे राजा वड़िंग, बोले- सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी से नहीं बच सकता केंद्र

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बीएसएफ की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा- केवल राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराने से नहीं चलेगा काम चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश में नशे की समस्या को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर सवाल उठाए हैं। भाजपा की ओर से प्रस्तावित नशा विरोधी यात्रा को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए वड़िंग ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार से देश में हो रही ड्रग्स तस्करी और विशेष रूप से पंजाब की सीमाओं के माध्यम…

2027 की तैयारी में पंजाब कांग्रेस का नया फोकस, दूसरी पंक्ति के नेताओं और Gen Z पर पायलट की नजर

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अब संगठन की दूसरी पंक्ति को सक्रिय करने की दिशा में कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट वरिष्ठ नेताओं के साथ शुरुआती दौर की बातचीत के बाद अब युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और युवा नेताओं से सीधे फीडबैक लेने की तैयारी में हैं। पार्टी के भीतर इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। पायलट की इस पहल में खास तौर पर ऐसे युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान पर जोर…

‘नशे से आजादी चाहिए’: 50 पीड़ित परिवारों ने सुनाया दर्द, आज पठानकोट से भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्रा

पंजाब में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार से ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू करने जा रही है। यात्रा के आगाज से एक दिन पहले वीरवार को चंडीगढ़ में भाजपा की ओर से ‘मावां मंगदीयां जवाब’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे करीब 50 नशा प्रभावित परिवारों ने अपनी आपबीती साझा की और नशे के कारण परिवारों पर पड़े असर को सामने रखा। कार्यक्रम में नशे के कारण जान गंवाने वाले युवाओं की याद में खाली कुर्सियां भी रखी गईं। भाजपा नेताओं ने कहा कि इन कुर्सियों के माध्यम…

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से 5.10 लाख श्रद्धालुओं ने किए धार्मिक स्थलों के दर्शन: मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 50 वर्ष से अधिक आयु के 5,10,807 श्रद्धालु देश के विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने वीरवार को पंजाब भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान योजना की प्रगति और इसके तहत उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। सौंद ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को उनकी धार्मिक आस्था के अनुरूप प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक या अन्य कारणों से जो लोग अपने…

चंडीगढ़ के मेडिकल कैडर पर पंजाब की आपत्ति, पन्नू बोले- नई व्यवस्था से 60:40 हिस्सेदारी प्रभावित होने का खतरा

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में मेडिकल अधिकारियों की भर्ती और कैडर व्यवस्था को लेकर प्रस्तावित नए नियमों ने पंजाब की राजनीति में एक बार फिर चंडीगढ़ के अधिकारों और हिस्सेदारी का मुद्दा गरमा दिया है। आम आदमी पार्टी पंजाब ने यूटी चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स-2026 के प्रस्तावित ड्राफ्ट पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार से इसमें दोबारा विचार करने की मांग की है। आप पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि नए भर्ती ढांचे को लागू किए जाने से चंडीगढ़ के मेडिकल पदों में पंजाब की प्रभावी हिस्सेदारी मौजूदा व्यवस्था की तुलना में कम हो सकती है। चंडीगढ़ प्रशासन…

पंजाब कांग्रेस में पायलट युग की शुरुआत, एक मंच पर दिखे चन्नी, वड़िंग और बाजवा

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी के नए प्रभारी सचिन पायलट के सामने सबसे पहली चुनौती संगठन को एक साझा राजनीतिक दिशा देने की थी। पंजाब के अपने पहले दौरे में पायलट ने जिस तरह अलग-अलग खेमों में बंटे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को एक साथ मंच पर लाने में कामयाबी हासिल की, उससे कांग्रेस के भीतर चल रहे मतभेदों के बीच कम से कम सार्वजनिक स्तर पर एकजुटता का संकेत जरूर मिला है। 15 सितंबर को चंडीगढ़ में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास की ओर निकाले गए कांग्रेस के…

पंजाब कांग्रेस के प्रदर्शन में चोटिल हुए नेताओं के घर पहुंचे वरिष्ठ नेता, वाटर कैनन की कार्रवाई को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

पंजाब कांग्रेस के मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने का सिलसिला बुधवार को जारी रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं ने घायल नेताओं के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। वरिष्ठ नेताओं ने चोटों की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के साथ उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मंगलवार को पंजाब कांग्रेस की ओर से चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया…

अकाल तख्त के निर्देशों के बाद सरकार की पहल, गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून के प्रभावी अमल के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से दिए गए दिशानिर्देशों के अनुरूप पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन मर्यादा, सत्कार और बेअदबी से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। सरकार ने ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट 2026’ को प्रभावी ढंग से लागू करने और इससे जुड़े विभिन्न पक्षों के बीच तालमेल सुनिश्चित करने के लिए एक उच्चस्तरीय तालमेल कमेटी गठित की है। सरकार की ओर से गठित इस कमेटी का उद्देश्य धार्मिक संस्थाओं, विशेषज्ञों और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच समन्वय को मजबूत करना बताया गया है।…

केंद्र पर बरसे हरपाल चीमा, नशे की सप्लाई, कृषि नीतियों और नदी जल को लेकर भाजपा से मांगा जवाब

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रदेश से जुड़े तीन अहम मुद्दों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नशे की तस्करी, किसानों से जुड़े नीतिगत फैसलों और पंजाब के नदी जल संसाधनों के अधिकार को लेकर केंद्र से जवाब मांगा। चीमा ने कहा कि पंजाब के हितों से जुड़े मामलों में राज्य सरकार किसी दबाव के आगे पीछे नहीं हटेगी और प्रदेश के अधिकारों की रक्षा के लिए राजनीतिक तथा कानूनी स्तर पर अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान चीमा ने कहा कि उनके द्वारा उठाए…

मानहानि मामले में गुरप्रीत कौर की अदालत में दस्तक, मजीठिया, हरसिमरत और खैरा के खिलाफ शिकायत

चंडीगढ़ में पंजाब की राजनीति से जुड़ा एक मामला अब न्यायिक प्रक्रिया तक पहुंच गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने शिरोमणि अकाली दल के नेताओं बिक्रम सिंह मजीठिया और हरसिमरत कौर बादल तथा कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल की है। यह शिकायत चंडीगढ़ की अदालत में दायर की गई है और इसमें सार्वजनिक बयानों तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री को लेकर आपत्ति जताई गई है। डॉ. गुरप्रीत कौर का आरोप है कि तीनों नेताओं की ओर से उनके संबंध में ऐसे दावे सार्वजनिक किए गए…

1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस से सवाल, सज्जन कुमार और कमलनाथ का भी किया जिक्र

कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के पंजाब दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर राजनीतिक हमला तेज कर दिया है। आप के पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने मंगलवार को पायलट के दौरे पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस के पुराने राजनीतिक रिकॉर्ड और खास तौर पर 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस को राजनीतिक समर्थन मांगने से पहले उसे उन सवालों का जवाब देना चाहिए, जो लंबे समय से पंजाब की सियासत और समाज में उठते रहे हैं। पन्नू ने अपने बयान में सचिन पायलट के नाम…

खन्ना के आसमान में दिखेगा गुरु रविदास महाराज के जीवन का प्रकाश, 500 ड्रोन करेंगे भव्य प्रस्तुति

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष आयोजन के तहत 16 सितंबर की शाम खन्ना में आसमान रोशनी से जगमगाएगा। पंजाब सरकार की ओर से मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में भव्य ड्रोन शो आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान करीब 500 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे और प्रकाश की अलग-अलग आकृतियों के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, उनके भजनों, संदेशों और शिक्षाओं को प्रदर्शित करेंगे। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शो में बड़ी संख्या में लोगों के…

फतेहगढ़ साहिब से 19 सितंबर को भाजपा की दूसरी नशा मुक्ति यात्रा, रेखा गुप्ता दिखाएंगी हरी झंडी

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत 19 सितंबर को दूसरी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ फतेहगढ़ साहिब से शुरू होगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस यात्रा को रवाना करेंगी। भाजपा पंजाब ने इस अभियान के जरिए नशे के साथ-साथ कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को भी प्रमुख मुद्दा बनाने की बात कही है। पार्टी के अनुसार यात्रा का उद्देश्य इन मुद्दों पर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना और व्यापक जनभागीदारी जुटाना है। भाजपा पंजाब के महासचिव और ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के प्रदेश संयोजक राजेश बाघा ने यात्रा…

पायलट के सामने कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, एक साथ नजर आए चन्नी-वड़िंग-बाजवा

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सचिन पायलट मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे और अपने पहले बड़े पंजाब दौरे की शुरुआत पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर की। सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश स्तर के लगभग सभी प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा संगरूर में गुलजार सिंह की मौत का मामला रहा, जिसे लेकर कांग्रेस ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। दोपहर करीब एक बजे सचिन पायलट प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह…

कांग्रेस के मार्च पर वाटर कैनन, कुलजीत नागरा समेत कई नेता-कार्यकर्ता घायल

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस की ओर से मंगलवार को सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस भवन के बाहर किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास की ओर बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब बैरिकेड पार करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछार के कारण प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान कांग्रेस के कई…

विदेश में छिपे अपराधियों पर भी पंजाब पुलिस की नजर, एक दर्जन से ज्यादा गैंगस्टरों की वापसी का दावा

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मंगलवार को दावा किया कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का दायरा पंजाब से बाहर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के जरिए विदेशों में छिपे एक दर्जन से अधिक गैंगस्टरों को वापस लाने में सफलता हासिल की है। इनमें हाल ही में कनाडा से डिपोर्ट किए गए लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी बताए जा रहे करमवीर सिंह उर्फ करमवीर देव का मामला भी शामिल…

नशे के खिलाफ पंजाब भाजपा का बड़ा अभियान, चार दिशाओं से निकलेंगी यात्राएं; 30 सितंबर को जालंधर में समापन

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। अब भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई ने राज्य में नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से 18 से 30 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से चार ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राएं’ निकाली जाएंगी। इन यात्राओं का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ लामबंद करना और पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना बताया गया है। यात्राओं की तैयारियों के बीच पंजाब भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के…