यौन आरोपों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: कहा– ‘सच सामने आएगा, ईश्वर और अंतरात्मा पर विश्वास’
प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज एफआईआर के बाद ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़ा मामला चर्चा में बना हुआ है। नाबालिगों से जुड़े यौन शोषण के आरोपों के बाद अब इस पूरे प्रकरण पर शंकराचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने वाराणसी में मीडिया से बातचीत करते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया और कहा कि वह कानून व्यवस्था और न्याय प्रक्रिया पर पूरा विश्वास रखते हैं। शंकराचार्य ने कहा कि यदि पुलिस या जांच एजेंसी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाती है या हिरासत में लेना चाहती है, तो वह किसी प्रकार का विरोध…
