दीपावली पर स्टाफ को गिफ्ट में दीं 51 कारें:चंडीगढ़ में फार्मा कंपनी के मालिक की पहल, गाड़ियों में SUV-स्कॉर्पियो शामिल

दीपावली पर स्टाफ को गिफ्ट में दीं 51 कारें:चंडीगढ़ में फार्मा कंपनी के मालिक की पहल, गाड़ियों में SUV-स्कॉर्पियो शामिल चंडीगढ़ में एक फार्मास्यूटिकल कंपनी ने दीपावली पर अपने स्टाफ को गिफ्ट में कारें दीं। MITS कंपनी ने अपने कुल 51 कर्मचारियों को ये गाड़ियां दीं। ये गाड़ियां रैंक और परफॉर्मेंस के हिसाब से दी गईं। सीनियर पदों पर तैनात कर्मचारियों को SUV भी दी गई। MITS कंपनी के मालिक एमके भाटिया हैं। सालभर अच्छा काम करने वाले स्टाफ को वह दीपावली पर ये गाड़ियां गिफ्ट देते हैं। पिछले साल भी भाटिया ने अपने कर्मचारियों को गाड़ियां गिफ्ट कीं। भाटिया का दावा है कि दीपावली पर अपने स्टाफ को इस तरह का गिफ्ट देने वाली उनकी कंपनी चंडीगढ़ रीजन में इकलौती है। एमके भाटिया लंबे समय से फार्मा सेक्टर से जुड़े हैं। वर्ष 2002 में वह मेडिकल स्टोर चलाते हुए दिवालिया तक हो गए थे। उसके बाद, 2015 में अपनी खुद की फार्मास्यूटिकल कंपनी खोलकर काम शुरू किया तो ऐसी सक्सेस मिली कि लोग देखते रह गए। आज उनकी 12 कंपनियां चल रही हैं। कर्मचारियों को क्यों गिफ्ट की कारें… UP से आकर बनाई थी फार्मास्युटीकल कंपनी
MITS कंपनी के सीईओ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। मुजफ्फरनगर में ही वह एक मेडिकल स्टोर चलाते थे। 2002 में काम में गिरावट आ गई और दिवालिया होने की कगार पर आ गए। तब उनके सिर पर करोड़ों रुपए का कर्ज था। इसके बाद 2015 में वह चंडीगढ़ आ गए। वहां फार्मास्युटीकल कंपनी शुरू की। अब उनकी 12 कंपनियां चल रही है। कारें देने का सपना साकार हुआ, अब पार्किंग की समस्या
एम के भाटिया कहते हैं कि उनके ऑफिस पंचकुला और चंडीगढ़ में है। पहले गाड़ियां कंपनी के नाम पर लेते थे, मगर अब सीधे एम्पलाई के नाम पर ही लेते हैं। अभी तक 100 से ज्यादा कर्मचारियों को गाड़ियां दे चुके हैं। अब ऑफिस के पास पार्किंग की समस्या होने लगी है। अब इसके लिए भी काम किया जा रहा है।

पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ ट्रेन में आग:सरहिंद स्टेशन के पास AC बोगी में शॉर्ट सर्किट, सामान छोड़कर यात्री भागे, कई ट्रेनें प्रभावित

पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ ट्रेन में आग:सरहिंद स्टेशन के पास AC बोगी में शॉर्ट सर्किट, सामान छोड़कर यात्री भागे, कई ट्रेनें प्रभावित पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन (12204) में शनिवार सुबह पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास आग लग गई। यह आग 19 नंबर AC बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसमें लुधियाना के भी कई व्यापारी सफर कर रहे थे। बोगी नंबर 19 में सवार एक यात्री ने आग लगते ही ट्रेन की चेन खींच दी। इससे ट्रेन रुक गई। इसके बाद बोगी में सवार यात्री अपना सामान छोड़कर तुरंत नीचे उतरे। अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। एक यात्री को ज्यादा चोट लगी है। कुछ यात्री अपने बच्चों के साथ सफर कर रहे थे। उधर, सूचना मिलते ही रेलवे, फायरबिग्रेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग में बोगी नंबर 19 पूरी तरह चल गया। 18 नंबर बोगी को भी नुकसान पहुंचा है। जली बोगी को अलग करने के बाद ट्रेन को 3 घंटे बाद अंबाला के लिए रवाना किया गया। उधर, रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। अंबाला डिवीजन के डीआरएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। उधर, इस घटना का असर कई अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा है। अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस, गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, दिल्ली इंटरसिटी, और जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के संचालन में देरी हुई। अंबाला मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद भाटिया ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। ट्रेन हादसे के कुछ PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा… सुबह सात बजे मिली आग लगने की सूचना
यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन ने सुबह सात बजे सरहिंद स्टेशन क्रॉस किया था। इसी दौरान एक यात्री को ट्रेन की बोगी नंबर 19 से धुआं उठता दिखा। उसने तुरंत शोर मचाते हुए चेन खींच दी। आग की खबर लगते ही बोगी में अफरातफरी मच गई। सभी बोगियों से यात्री नीचे उतर गए। लोको पायलट और टीटी ने घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। यात्री बोले- धुआं बहुत था, चेन पुल कर ट्रेन रोकी
ट्रेन की बोगी नंबर 18 नंबर में यात्रा कर रहे लुधियाना निवासी मुकेश गौतम ने बताया कि सरहिंद के पास जब ट्रेन पहुंची तो 19 नंबर बोगी से लोग 18 नंबर की तरफ भाग कर आने लगे। वे कह रहे थे कि बोगी में धुआं भर गया है और ट्रेन चली जा रही है। इसी बीच किसी यात्री ने चेन पुल की और ट्रेन रुक गई। गनीमत रही कि सभी यात्री समय पर आसपास के कोचों में भाग गए। बोगी नंबर 19 को ट्रेन से अलग किया
आग लगते ही राहत कार्य में जुटी टीमों ने सबसे पहले बोगी नंबर 19 को ट्रेन से अलग किया। हालांकि, तब तक इसके पास वाली बोगी नंबर 18 को भी आग ने चपेट में ले लिया था। इस बोगी के आधे हिस्से में भी आग से नुकसान पहुंचा है। जब तक आग बुझाई जाती, बोगी नंबर 19 पूरी तरह जल चुकी थी। सीनियर डीसीएम बोले- शॉर्ट सर्किट से लगी आग
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम एनके झा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण एक कोच में आग लगी थी। इसके बाद उसको तत्काल सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जहां पहले आग पर काबू पाया और और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रेन को सरहिंद रेलवे स्टेशन से रवाना कर दिया गया है। ट्रेन अब अंबाला कैंट आकर रुकेगी। यहां ट्रेन में तीन नई कोच लगाए जाएंगे। इसके बाद सभी यात्रियों को उनके स्थान पर बैठा कर आगे के लिए रवाना किया जाएगा एसपी बोले- लोगों का सामान भी जला, लिस्टिंग की जा रही
फतेहगढ़ साहिब के एसपी शुभम अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन सुबह फतेहगढ़ साहब पुलिस के कंट्रोल रूम पर एक सूचना आई थी की ट्रेन को आग लगी है। इसके तुरंत बाद पुलिस जीआरपी और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले ट्रेन से यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद रेलवे ने दोनों तरफ से डिब्बे को अलग किया। बताया कि आग के कारण लोगों का सामान जल गया है, जिसकी लिस्टिंग की जा रही है। पुलिस की फोरेंसिक टीम भी इसकी जांच कर रही है। ट्रेन के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे थे, उनकी फुटेज चेक की जा रही है। ॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब में जली ट्रेन के अंबाला में कोच बदले:चंडीगढ़ से मंगाए, यात्री सवार हुए; अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे लेट पंजाब के लुधियाना में सरहिंद स्टेशन के पास आग की चपेट में आई अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस को अंबाला कैंट स्टेशन लाया गया। यहां ट्रेन के 3 कोच बदले गए। इसके बाद ट्रेन की पूरी पड़ताल की गई और यात्री चढ़ाए गए। (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब में जम्मू से आई रेलगाड़ी पटरी से उतरी:इंजन समेत 3 डिब्बे डिरेल; 4 बड़ी गाड़ियां लेट, मालवा एक्सप्रेस 3 घंटे से विजयपुर में खड़ी जम्मू-कश्मीर से पंजाब के पठानकोट की तरफ आ रही एक मालगाड़ी गुरुवार सुबह माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। हादसे में ट्रेन का इंजन और तीन डिब्बे पटरी से उतरे (डिरेल) हैं। गनीमत यह रही कि यह एक मालवाहक ट्रेन थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। (पूरी खबर पढ़ें)

रिश्वत केस में गिरफ्तार पंजाब DIG सस्पेंड:2 दिन पहले पकड़े थे; 5 जगहों पर छिपाया गोल्ड-कैश, 108 शराब की बोतलें भी मिलीं

रिश्वत केस में गिरफ्तार पंजाब DIG सस्पेंड:2 दिन पहले पकड़े थे; 5 जगहों पर छिपाया गोल्ड-कैश, 108 शराब की बोतलें भी मिलीं रिश्वत केस में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के DIG हरचरन सिंह भुल्लर को प्रदेश सरकार ने सस्पेंड कर दिया। इसको लेकर शनिवार को सरकार ने ऑर्डर जारी किया। CBI ने DIG भुल्लर और उनके एजेंट कृष्नु को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्रा से 8 लाख रिश्वत लेते हुए पहले एजेंट कृष्नु को सेक्टर-21 से पकड़ा गया था। फिर CBI ने साथ जाकर DIG को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी है कि कृष्नु ही DIG को रिश्वत के लिए शिकार खोजकर देता था। वह DIG का प्राइवेट आदमी है। शुक्रवार को DIG और कृष्नु को चंडीगढ़ स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सस्पेंड करने का ऑर्डर… उन्होंने चंडीगढ़ की कोठी में 5 जगह कैश और गोल्ड छुपा रखा था। छापा मारने गई CBI की टीम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि DIG ने बेड के अंदर कैश रखा था। क्रॉकरी की अलमारी में भी निचले हिस्से में कैश भरा हुआ था, जिसे लॉक किया गया था। DIG ने सामान की 2 आलमारियों में सोना छिपाकर रखा था। कैश और गोल्ड को इस तरह से रखा गया था कि बाहर से देखने पर किसी को शक न हो। DIG भुल्लर की एक महीने की सैलरी करीब 2.64 लाख रुपए बनती थी, लेकिन कैश और गोल्ड बरामदगी से पता चला कि वह लग्जरी लाइफ जी रहे थे। लुधियाना में उनके समराला फार्महाउस से जो शराब की बोतलें मिली हैं, उनमें से कई 50 हजार से ज्यादा कीमत की हैं। DIG के घर से क्या-क्या मिला…. टेबल छोटे पड़े तो जमीन पर रखीं 500 की गड्डियां
भुल्लर की चंडीगढ़ के सेक्टर-40 वाली कोठी से CBI को 7.5 करोड़ कैश मिला। 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियों को रखने के लिए टेबल छोटे पड़ गए। इसके बाद जमीन पर मैट बिछाकर नोटों की गिनती की गई। नोट गिनने के लिए 3 मशीनें मंगवानी पड़ीं। रोलेक्स-राडो की घड़ियां, कीमत 2 से 5 लाख
DIG भुल्लर ने कई एकड़ जमीन जायदाद बनाई है। घर से 7.5 करोड़ नगद, ढाई किलो सोना, रोलेक्स और राडो कंपनी की बेशकीमती घड़ियां, 50 प्रॉपर्टी के कागजात के अलावा बैंक लाकर की चाबियां भी मिलीं हैं। उनके घर से मिली घड़ियों में से एक की शुरुआती कीमत ही 2 से 5 लाख है। शराब की 108 बोतलें मिलीं, एक बोतल 50 हजार से ज्यादा की
भुल्लर मंहगी शराब का शौक रखते थे। महंगी शराब का जखीरा लुधियाना के समराला में स्थित फार्म हाउस से मिला है। CBI ने शराब की 108 बोतलें बरामद की हैं। इनमें से कुछ की कीमत 50 हजार से भी ज्यादा है। इसके साथ कोठी से करीब ढाई किलो सोना भी बरामद हुआ है। DIG भुल्लर बोले- झूठा फंसाया गया
चंडीगढ़ CBI कोर्ट में पेश होने के दौरान DIG ने कहा- ‘सभी आरोप झूठे हैं, यह बात वे अदालत में साबित करेंगे। कोर्ट इंसाफ करेगा। हर चीज का जवाब देंगे। मेरे पास वो केस ही नहीं था। मैं कौन होता हूं मांगने वाला।’ ————– ये खबर भी पढ़ें…. पंजाब DIG की चंडीगढ़ कोठी से ₹7.5 करोड़ मिले,, ढाई किलो सोना-4 हथियार भी जब्त, CBI कोर्ट ने जेल भेजा पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्नु को शुक्रवार को चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उनकी कोठी और फार्महाउस से मिले सामान की पूरी डिटेल CBI ने जारी की है। चंडीगढ़ स्थित कोठी से साढ़े 7 करोड़ कैश मिला। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब सरकार ने लिया बड़ा Action! कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान – Coldrif समेत 8 दवाओं पर लगाया कड़ा बैन!

मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ़ कफ सिरप के कारण 14 से 16 बच्चों की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर…

Haryana से घर लौटने लगे Nepali परिवार: Hisar-Kurukshetra से Buses में रवाना, कहा – Nepal के हालात बिगड़े, परिवार की चिंता सता रही

नेपाल में पिछले कुछ दिनों से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। Gen-Z आंदोलन के बाद वहां हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता…

Haryana में बारिश और बाढ़ से हाहाकार: Ghaggar Drain में 50 Foot दरार, 5754 गांव जलमग्न, लाखों किसान परेशान

हरियाणा में बारिश और बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लगातार हुई बारिश और नदियों-ड्रेनों में बढ़ते…

CM Nayab Singh Saini ने Gurdwara Shri Nada Sahib में माथा टेका, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की अरदास

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित गुरुद्वारा श्री नाड़ा साहिब में पहुंचकर श्रद्धा और आदर भाव से…