एशियन गेम्स में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, भारत के 21 गोल्ड में 11 महिलाओं के नाम

नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खेलों की कहानी सिर्फ पदकों की संख्या तक सीमित नहीं रही, बल्कि इस बार देश की महिला खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से एक अलग पहचान बनाई। भारतीय दल के लिए कई मुकाबले चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन महिला एथलीट्स ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ पदक जीते, बल्कि कई मौकों पर बड़े अंतरराष्ट्रीय नामों को पछाड़कर सुर्खियां भी बटोरीं। भारत के खाते में आए कुल 21 स्वर्ण पदकों में से 11 गोल्ड महिला खिलाड़ियों के हिस्से में रहे। इसके अलावा तीन स्वर्ण पदक मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं से आए। इस प्रदर्शन ने यह…

एशियन गेम्स का चमचमाता गोल्ड मेडल कितने सोने से बनता है? जानिए 3 पदकों का पूरा गणित

एशियन गेम्स में मेडल जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। मैदान पर कई वर्षों की मेहनत, ट्रेनिंग और प्रदर्शन के बाद जब किसी खिलाड़ी के गले में गोल्ड मेडल डाला जाता है तो वह पल उसके करियर के सबसे खास पलों में शामिल हो जाता है। दर्शकों के लिए भी गोल्ड मेडल का मतलब अक्सर सोने से बना हुआ पदक माना जाता है। हालांकि, हकीकत इससे थोड़ी अलग है। एशियन गेम्स में दिया जाने वाला गोल्ड मेडल पूरी तरह सोने का नहीं होता। इसमें मुख्य हिस्सा चांदी का होता है, जबकि ऊपर सोने की…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन: तीरंदाजी में लगातार दो गोल्ड, शूटिंग में भी फाइनल की राह; कुश्ती-जूडो में बढ़ी पदक की उम्मीद

एशियन गेम्स के 12वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक की उम्मीदों को मजबूत किया है। सबसे बड़ी सफलता तीरंदाजी से आई, जहां भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप की तिकड़ी ने फाइनल में बेहद सटीक निशाने लगाए और पूरे मुकाबले में दबाव के बावजूद बढ़त बनाए रखी। भारत ने इस जीत के साथ एशियन गेम्स में महिला कंपाउंड टीम का खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम किया। 238 अंक का स्कोर बनाकर भारतीय टीम ने उस…

एशियन गेम्स में बन सकता है भारत-पाकिस्तान फाइनल, बारिश ने बदला क्रिकेट का समीकरण

एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल की संभावना बन गई है। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, दोनों पड़ोसी देशों की टीमें अंतिम-4 के मुकाबले में एक-दूसरे के सामने नहीं होंगी। ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतने में सफल रहते हैं, तो टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारत और पाकिस्तान को सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश बारिश के कारण मिले क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के नतीजे से मिला। सोमवार को भारत को अफगानिस्तान और पाकिस्तान को…

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए 7 और मेडल, एथलेटिक्स से लेकर स्क्वॉश तक दिखा दम; कुल पदक 37 हुए

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए आठवां दिन पदकों के लिहाज से काफी अहम रहा। रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। इनमें एथलेटिक्स से पांच और स्क्वॉश से दो सिल्वर मेडल शामिल रहे। दिन के मुकाबलों के बाद भारत के खाते में अब कुल 37 पदक हो चुके हैं। इनमें 4 गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। हालांकि आठवें दिन भारत को कोई गोल्ड मेडल नहीं मिला, लेकिन कई खिलाड़ियों ने पोडियम पर जगह बनाकर देश की पदक संख्या में इजाफा किया। एंसी सोजन…

भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में फिर लहराया तिरंगा: श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। मंगलवार को खेले गए महिला क्रिकेट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रन के बड़े अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत ने इससे पहले हांगझोउ में हुए पिछले एशियन गेम्स में भी महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था। इस बार टीम ने खिताब बचाने के साथ ही टूर्नामेंट में अपने दबदबे को और मजबूत किया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 216 रन…

गोल्ड के लिए भारत-श्रीलंका की टक्कर, शेफाली के बल्ले पर सबकी नजर; बारिश बिगाड़ सकती है फाइनल का खेल

एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आमने-सामने होंगी। मुकाबले की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी। भारत की नजर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीतने पर होगी। इससे पहले 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस बार भी भारत का सफर अब तक शानदार रहा है। टीम ने क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हराया और इसके बाद सेमीफाइनल में…

एशियन गेम्स में भारत का आज से पदकों का अभियान तेज, शूटिंग-टेकबॉल में मेडल की उम्मीद; हॉकी और क्रिकेट समेत कई मुकाबले

एची-नागोया एशियन गेम्स में रविवार यानी 20 सितंबर का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। भारत के खिलाड़ी शूटिंग, टेकबॉल, वुशु, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और स्विमिंग समेत कई खेलों में मैदान पर उतरेंगे। दिन की शुरुआत ही पदक मुकाबलों से होगी, जबकि इसके बाद भारतीय टीमों के कई अहम मैच निर्धारित हैं। इस दिन एशियन गेम्स में कुल 9 खेलों में 27 गोल्ड मेडल मुकाबले होने हैं। स्विमिंग में सबसे ज्यादा 7 स्वर्ण पदकों का फैसला होगा। टेकबॉल में 5 और कराटे में 4 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। भारत की नजर खास तौर…

आज से एशियन गेम्स का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत संभालेंगे तिरंगा; भारत की नजर 107 मेडल के रिकॉर्ड से आगे निकलने पर

जापान के नागोया में शनिवार से 20वें एशियन गेम्स का औपचारिक आगाज होने जा रहा है। एशिया के इस बड़े खेल आयोजन की ओपनिंग सेरेमनी आइची के नागोया स्थित पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। भारतीय समय के अनुसार समारोह दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू होगा, जबकि जापान के स्थानीय समय के मुताबिक इसका आयोजन शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा। इसके साथ ही अगले कई दिनों तक चलने वाले मुकाबलों का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ हो जाएगा। इस बार एशियन गेम्स में 45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं का…

चरणी की घातक गेंदबाजी, शेफाली के तूफान से भारत सेमीफाइनल में; जापान को 8 विकेट से रौंदा

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में की है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने महिला क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। निसिन में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने जापान की पारी को महज 57 रन पर समेट दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने केवल 5 ओवर में 2 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। भारत की जीत की सबसे बड़ी नायिका श्री चरणी रहीं, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए जापान के चार…