हिमाचल की तर्ज पर हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे सरकार: हुड्डा

पूर्व सीएम बोले- दो साल की सेवा वाले अनुबंधित कर्मियों के लिए मॉडल अपनाए भाजपा सरकार, सफाई कर्मियों समेत सभी विभागों के कर्मचारियों को मिले नियमितीकरण का लाभ हरियाणा में आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यदि सरकार वास्तव में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहती है तो उसे हिमाचल प्रदेश की नियमितीकरण नीति का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में दो…