गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, पंजाब भाजपा शुरू करेगी छह महीने का ‘समरसता संकल्प अभियान’
पंजाब भाजपा ने सामाजिक समरसता और संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में एक व्यापक अभियान चलाने का ऐलान किया है। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने घोषणा की है कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पार्टी ‘समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेगी। यह अभियान संत गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व वर्ष को समर्पित होगा और इसके माध्यम से उनके समता, समानता, सामाजिक न्याय और मानव कल्याण के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा…
