बांग्लादेश में 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला, BNP के मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दर्ज की जीत

बांग्लादेश की राजनीति में लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रपति चुनाव एक बार फिर मुकाबले वाला रहा। संसद में हुए मतदान में सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने विपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद को हराकर राष्ट्रपति पद अपने नाम कर लिया। फखरुल को 255 सांसदों का समर्थन मिला, जबकि ओली अहमद के पक्ष में 88 वोट पड़े। राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को लाल गुलाब भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया। चुनाव परिणाम के…

35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव में सीधा मुकाबला, BNP के फखरुल के सामने जमात गठबंधन के ओली अहमद

बांग्लादेश की राजनीति में करीब साढ़े तीन दशक बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव में मुकाबला देखने को मिलेगा। 20 अगस्त को होने वाले इस चुनाव में पहली बार लंबे अंतराल के बाद दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने अपने महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्षी खेमे से जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष और पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद को मैदान में उतारा है। हालांकि चुनाव में दो प्रत्याशियों के होने से मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है, लेकिन फखरुल की जीत की…

ढाका में 17 फरवरी को नई सरकार की शपथ, मोदी को बुलावा लेकिन मुंबई कार्यक्रम बनेगा बाधा

बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के प्रमुख तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार को लेकर देश के साथ-साथ पड़ोसी देशों की नजरें भी टिकी हुई हैं। तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम पारंपरिक स्थान राष्ट्रपति भवन में नहीं बल्कि ढाका स्थित नेशनल पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा। यह बदलाव केवल समारोह स्थल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे बांग्लादेश की नई राजनीतिक दिशा के संकेत…