‘हेरा-फेरी 3’ पर फिर संकट! राइटर ने छोड़ा प्रोजेक्ट, कानूनी पचड़े बने बड़ी वजह
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हेरा-फेरी 3’ एक बार फिर मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। लंबे समय से अटकी इस फिल्म को लेकर अब एक और झटका सामने आया है। खबर है कि फिल्म के राइटर रोहन शंकर ने प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है। बताया जा रहा है कि लगातार चल रहे लीगल विवादों से परेशान होकर उन्होंने यह फैसला लिया। उनका कहना है कि बातचीत आगे बढ़ रही थी और काम शुरू होने की उम्मीद भी थी, लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण चीजें आगे नहीं बढ़ सकीं। दरअसल, ‘हेरा-फेरी 3’ पिछले काफी…
