सर्दियों में क्यों अकड़ने लगते हैं घुटने और जोड़? दर्द से बचने के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में करें ये बदलाव, मिलेगी राहत
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कई लोगों को घुटनों, कमर, कंधों और हाथ-पैरों के जोड़ों में दर्द की शिकायत होने लगती है। सुबह बिस्तर से उठते समय घुटनों में अकड़न महसूस होना, सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में परेशानी होना या कुछ देर बैठने के बाद दोबारा चलने में तकलीफ होना ऐसी समस्याएं हैं, जो ठंड के दिनों में ज्यादा परेशान कर सकती हैं। खासतौर पर बुजुर्गों और पहले से गठिया या ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसका अधिक सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग इस परेशानी से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट और गर्म कपड़ों का सहारा लेते…
