जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, 2 मैचों की T20 सीरीज खेलेगी

भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 में आयरलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज आयोजित होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को इस सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी किया। खास बात यह है कि यह टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारत की पहली टी-20 सीरीज होगी। भारत ने 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता था। आयरलैंड के लिए यह साल काफी व्यस्त रहने वाला है। भारत के खिलाफ सीरीज के अलावा उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच और अफगानिस्तान के खिलाफ…

BCCI अवॉर्ड्स में चमकेंगे गिल और द्रविड़, मिताली राज को भी मिलेगा लाइफटाइम सम्मान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सालाना अवॉर्ड समारोह में इस बार कई दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को शानदार प्रदर्शन के लिए क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। वहीं, पूर्व भारतीय कोच और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI का वार्षिक अवॉर्ड कार्यक्रम 15 मार्च को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे को भी सम्मान मिलेगा। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम…

T20 वर्ल्ड कप 2026: फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में रिकी मार्टिन का धमाका, अहमदाबाद में टीम इंडिया ने बदला होटल

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन मंच पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे। उनके साथ पंजाबी सिंगर सुखवीर और मशहूर गायिका फाल्गुनी पाठक भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। यह कार्यक्रम 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले से ठीक पहले आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि रिकी मार्टिन इस ग्रैंड इवेंट के हेडलाइन परफॉर्मर होंगे। उनकी लाइव परफॉर्मेंस शाम करीब 5:30 बजे शुरू होगी, जिसे लेकर फैंस में खासा…

T20 वर्ल्ड कप: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह, सैमसन की शानदार पारी

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराते हुए फाइनल में एंट्री कर ली है। यह चौथी बार है जब भारत इस टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचा है। अब 8 मार्च को अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम…

T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: आज ईडन में SA–NZ की बड़ी टक्कर

टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा, जहां शाम 7 बजे पहली गेंद डाली जाएगी, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह छठा मुकाबला होगा। अब तक खेले गए पांचों वर्ल्ड कप मैचों में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया है। खास बात यह है कि सेमीफाइनल में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। मौजूदा टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। दूसरी…

Indian Women’s Cricket Team की ऐतिहासिक जीत पर बोले CM Bhagwant Mann– “हमारी बेटियाँ हैं Punjab की Brand Ambassadors “

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी विश्व कप अपने नाम कर लिया है। इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी टीम को दिल से बधाई दी और खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की। मुख्यमंत्री ने टीम की खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों ने सिर्फ मैच नहीं जीता, बल्कि दुनिया में भारत की नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। सीएम भगवंत…

Bharat या South Africa – कौन बनेगा नया Champion?Women’s One Day World Cup 2025 का ऐतिहासिक फाइनल आज Mumbai में

आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका इंतज़ार करोड़ों क्रिकेट फैंस को था। आज यानी 2 नवंबर 2025 को विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत 🇮🇳 और साउथ अफ्रीका 🇿🇦 के बीच मुंबई के डी. वाय. पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और टॉस 2:30 बजे होगा। यह मुकाबला सिर्फ एक फाइनल नहीं, बल्कि इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि दोनों टीमें पहली बार ट्रॉफी जीतने के इतने करीब पहुंची हैं। 25 साल बाद मिलेगा नया चैंपियन विमेंस वनडे वर्ल्ड कप को आखिरी नया विजेता साल 2000 में मिला था, जब न्यूजीलैंड…

‘वो trophy लेकर भाग गए…’ – Asia Cup 2025 final के बाद trophy controversy पर Captain Suryakumar Yadav का खुलासा

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला गया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज में हराकर 5 विकेट से जीत हासिल की। रिंकू सिंह के बल्ले से आया निर्णायक रन भारत के लिए जीत का पल लेकर आया। लेकिन मैच के बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। जश्न और खुशियों के बीच एक बड़ा ट्रॉफी विवाद सामने आया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद नकवी ने ट्रॉफी और मेडल लेकर अपने होटल चले गए, और भारतीय टीम को बिना ट्रॉफी…

Team India ने Asia Cup 2025 में जीता खिताब, लेकिन Trophy लेने से किया इंकार!

दुबई में रविवार रात को भारत ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा। यह मैच लगभग 4.5 घंटे तक चला और हर ओवर रोमांचक था। फाइनल के हीरो: तिलक और रिंकू फाइनल में भारत को जीत दिलाने का सबसे बड़ा श्रेय तिलक वर्मा को जाता है, जिन्होंने 69 रन की शानदार पारी खेली। मैच खत्म होने के बाद टीम के साथी सूर्यकुमार यादव ने झुककर तिलक को प्रणाम किया। रिंकू सिंह को भी आखिरी मौके पर मौका मिला और उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ…

India ने Asia Cup 2025 में Pakistan को हराकर जीता 9वां खिताब, Tilak Varma बने हीरो

रविवार रात एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला रोमांच और ड्रम की तरह उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था। भारत के लिए यह जीत हर हाल में जरूरी थी, क्योंकि फाइनल में हारना देशवासियों के लिए असहनीय होता। मैच का पूरा हाल पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। शुरुआत में भारतीय टीम की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही और पावरप्ले में पाकिस्तान ने सिर्फ 1 विकेट पर 107 रन बना लिए। मैच का रुख तब बदल गया जब भारतीय स्पिन तिकड़ी…