स्पेन की ‘आयरन डिफेंस’ के आगे नहीं चला रोनाल्डो का जादू, पुर्तगाल का सफर खत्म; उनाई सिमोन ने रचा नया इतिहास

FIFA वर्ल्ड कप में स्पेन ने अपने मजबूत डिफेंस और शानदार गोलकीपिंग के दम पर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली है। राउंड ऑफ-16 में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के साथ ही दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप सफर भी समाप्त हो गया। 41 वर्षीय रोनाल्डो के लिए यह उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है। मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम का माहौल भावुक हो गया। डलास स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने अपनी सीटों से खड़े होकर रोनाल्डो का सम्मान…

FIFA वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो-मोड्रिच की टक्कर पर सबकी नजर, स्पेन-ऑस्ट्रिया की 44 साल बाद भिड़ंत, स्विट्जरलैंड-अल्जीरिया भी आमने-सामने

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में 3 जुलाई (भारतीय समयानुसार) फुटबॉल प्रेमियों को लगातार तीन बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। सबसे ज्यादा चर्चा पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच होने वाली भिड़ंत की है, जहां दिग्गज स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अनुभवी मिडफील्डर लुका मोड्रिच आमने-सामने होंगे। वहीं स्पेन और ऑस्ट्रिया की टीमें 44 साल बाद विश्व कप में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगी। तीसरे मुकाबले में स्विट्जरलैंड और अल्जीरिया के बीच पहली बार वर्ल्ड कप में भिड़ंत होगी। दिन का पहला मुकाबला स्पेन और ऑस्ट्रिया के बीच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच रात 12:30 बजे लॉस एंजिल्स स्टेडियम में…

रोनाल्डो ने रचा इतिहास, 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले बने पहले खिलाड़ी: पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा, कप्तान ने तोड़ा यूसेबियो का रिकॉर्ड

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद मुश्किल माना जाएगा। पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं, जिन्होंने 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल किया है। 2026 फीफा वर्ल्ड कप में उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। ह्यूस्टन स्टेडियम में खेले गए मैच में रोनाल्डो ने मुकाबले के छठे मिनट में गोल दागकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया। इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में एक और गोल कर टीम की बढ़त मजबूत…

फुटबॉल वर्ल्ड कप में सुपरस्टार्स का जलवा: मेसी, रोनाल्डो और एम्बाप्पे पर टिकी रहेंगी निगाहें, आज खेले जाएंगे पांच बड़े मुकाबले

फुटबॉल वर्ल्ड कप में आज का दिन रोमांच और स्टार पावर से भरपूर रहने वाला है। दुनिया के कुछ सबसे चर्चित खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे और करोड़ों फैंस की नजरें उनके प्रदर्शन पर टिकी होंगी। मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि पुर्तगाल, फ्रांस, नॉर्वे और ऑस्ट्रिया की टीमें भी जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी। दिन के सबसे चर्चित मुकाबलों में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल और किलियन एम्बाप्पे की फ्रांस शामिल हैं। इन टीमों से न सिर्फ जीत की उम्मीद है, बल्कि शानदार फुटबॉल देखने की भी आस लगाई जा रही है।…