देश में डेंगू के चारों स्ट्रेन की दस्तक, ICMR स्टडी से बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की चिंता

भारत में डेंगू के मामलों को लेकर एक नई वैज्ञानिक रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे द्वारा किए गए व्यापक अध्ययन में पता चला है कि देश के कई हिस्सों में डेंगू वायरस के चारों प्रमुख स्ट्रेन एक साथ सक्रिय हैं। यह स्थिति इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि अलग-अलग स्ट्रेन के एक साथ फैलने से गंभीर डेंगू के मामलों की आशंका बढ़ सकती है। दूसरी ओर, राहत की बात यह है कि भारत में डेंगू वैक्सीन विकसित करने की दिशा में तेजी से…

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी- छोटी लापरवाही भी पड़ सकती है भारी

बारिश का मौसम जहां तपती गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर यह कई संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ा देता है। विशेष रूप से डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियां इस दौरान तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते सावधानी बरती जाए तो इन बीमारियों से काफी हद तक बचाव संभव है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग भी लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है और साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बारिश होने के बाद कई…