‘देश आर्थिक दबाव में, सरकार सिर्फ भाषणों में व्यस्त’ : दुष्यंत चौटाला का BJP पर तीखा हमला, महंगाई-बिजली संकट को लेकर घेरा
दुष्यंत चौटाला का भाजपा सरकार पर हमला, महंगाई और आर्थिक हालात को लेकर उठाए सवाल हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है। उचाना दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति, बढ़ती महंगाई, ईंधन की कीमतों, बिजली संकट और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा। दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि देश इस समय आर्थिक दबाव के दौर से गुजर रहा है, लेकिन सरकार समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने के बजाय लोगों को सलाह देने में व्यस्त है।…
