इजराइल चुनाव में नेतन्याहू की राह मुश्किल: दक्षिणपंथी दलों की बगावत से बिगड़ सकता है सत्ता का गणित, विपक्ष भी बंटा
इजराइल में चुनावी मुकाबला प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए आसान नजर नहीं आ रहा है। चुनाव जीतने के बावजूद उनके सामने सरकार बनाने में मुश्किल आने की आशंका है। इसकी सबसे बड़ी वजह उनके अपने दक्षिणपंथी राजनीतिक खेमे में उभर रही प्रतिस्पर्धा है। छोटी पार्टियां लिकुड के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही हैं। इससे न केवल नेतन्याहू की पार्टी को नुकसान पहुंच सकता है, बल्कि चुनाव के बाद बहुमत जुटाने का समीकरण भी बदल सकता है। नेतन्याहू के सामने दूसरी चुनौती यह है कि दक्षिणपंथी दल चुनाव में उनका समर्थन हासिल करने के बावजूद नई…
