अब पेट्रोल पंप की तरह किचन में भी मिलेगा इथेनॉल! सरकार बना रही बड़ा प्लान

भारत में इथेनॉल को लेकर चर्चा अब सिर्फ गाड़ियों के ईंधन तक सीमित नहीं रहने वाली है। आने वाले समय में यह रसोई में इस्तेमाल होने वाले ईंधन के रूप में भी नजर आ सकता है। सरकार इथेनॉल को खाना पकाने के विकल्प के तौर पर बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय एक नई नीति तैयार करने पर काम कर रहा है। इस योजना का उद्देश्य घरेलू ईंधन की जरूरतों को पूरा करने के लिए एलपीजी के साथ एक और स्वच्छ विकल्प उपलब्ध कराना है। इथेनॉल को लेकर देश में पहले ही…

हाइड्रोजन ट्रेन बनाम वंदे भारत: क्या भविष्य में बदलेगा भारतीय रेलवे का चेहरा? जानिए दोनों ट्रेनों की तकनीक, उद्देश्य और बड़ा अंतर

भारतीय रेलवे लगातार आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी सेवाओं को नई दिशा दे रहा है। हाई-स्पीड, सेमी हाई-स्पीड और इलेक्ट्रिक ट्रेनों के बाद अब देश ने हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक की ओर भी कदम बढ़ा दिया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस नई तकनीक की शुरुआत की। इसके साथ ही रेलवे के भविष्य को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर यह ट्रेन क्या है, कैसे काम करती है और क्या आने वाले समय में यह वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों की जगह ले सकती…

E85 फ्यूल क्या है? क्या अब पेट्रोल की जगह शराब से चलेंगे वाहन, जानिए भारत में इसकी पूरी कहानी

देश में पेट्रोल के विकल्प के तौर पर इथेनॉल आधारित ईंधन को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब E85 फ्यूल की चर्चा शुरू हो गई है। कुछ पेट्रोल पंपों पर इसका इस्तेमाल भी शुरू हो चुका है और आने वाले समय में इसके विस्तार की तैयारी है। हालांकि इसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं कि क्या अब गाड़ियां पूरी तरह शराब से चलेंगी? क्या हर कार और बाइक में E85 डाला जा सकता है? और क्या यह पेट्रोल से सस्ता पड़ेगा? इन सभी सवालों का जवाब जानने से पहले समझना जरूरी है…

एथेनॉल पेट्रोल को लेकर फैली अफवाहों पर सरकार का जवाब, बोली- फ्यूल में चीनी नहीं इसलिए चींटियों वाला वीडियो झूठा

सोशल मीडिया पर एथेनॉल मिले पेट्रोल को लेकर चल रही कई तरह की चर्चाओं और दावों पर केंद्र सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पूरी तरह वैज्ञानिक प्रक्रिया से तैयार किया जाता है और इसके इस्तेमाल को लेकर जो डर फैलाया जा रहा है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। मंत्रालय ने वायरल हो रहे उन वीडियो को भी फर्जी बताया, जिनमें गाड़ियों के फ्यूल टैंक के पास चींटियां दिखाई जा रही थीं और दावा किया जा रहा था कि एथेनॉल पेट्रोल में गन्ने का रस होने की…

एडीबी के लिए भारत बना सबसे बड़ा बाजार, प्राइवेट सेक्टर को मिलेगा करीब 9433 करोड़ रुपये का फंड

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों की नजर लगातार भारतीय बाजार पर बनी हुई है। एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) भी भारत को अपनी विकास रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मान रहा है। हाल के वर्षों में भारत में बुनियादी ढांचे, स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल तकनीक, विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में तेजी से निवेश बढ़ा है, जिससे देश वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसी क्रम में एडीबी ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2026 के दौरान भारत के निजी क्षेत्र से जुड़ी…

जानिए क्यों दूसरे देशों का कचरा खरीदता है यह यूरोपीय देश

स्वीडन क्यों खरीदता है दूसरे देशों से कचरा? जानिए कचरे से ऊर्जा बनाने का अनोखा मॉडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण में रविवार को यूरोपीय देश स्वीडन पहुंच रहे हैं। तकनीक, ग्रीन एनर्जी, रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में अपनी पहचान रखने वाला स्वीडन दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जो दूसरे देशों से कचरा आयात करता है। यह बात सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन इसके पीछे एक बेहद आधुनिक और व्यवस्थित वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम काम करता है। जहां दुनिया के कई देश बढ़ते कचरे और लैंडफिल की समस्या से…

CM Yogi सिंगापुर की 25 और जापान की 8 बड़ी कंपनियों से करेंगे मुलाकात, Data Center से लेकर Automobile तक पर रहेगा फोकस !

उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सिंगापुर और जापान जाएंगे, जहां वह दुनिया की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों, निवेशकों और उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देना, नई औद्योगिक परियोजनाओं को आकर्षित करना और राज्य को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ के विजन को…