अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखेगी हरियाणा की विकास गाथा, चौपाल के जरिए सजेगी ग्रामीण संस्कृति की झलक
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ)-2026 में हरियाणा अपनी सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास की उपलब्धियों को खास अंदाज में प्रदर्शित करेगा। इस बार हरियाणा पवेलियन को ‘विकास और विरासत’ की थीम पर तैयार किया गया है। यहां आने वाले देशी-विदेशी आगंतुकों को एक ही स्थान पर प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति, ग्रामीण जीवन, सामाजिक मूल्यों और तेजी से बदलती औद्योगिक तस्वीर देखने को मिलेगी। हरियाणा पवेलियन को इस तरह विकसित किया गया है कि आगंतुक प्रदेश की पुरानी परंपराओं से परिचित होने के साथ उसकी आधुनिक विकास…
