हरियाणा भाजपा में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर होगा मंथन, 22-23 अक्टूबर को स्मृति ईरानी का दौरा
पंचकूला में दो दिन तक बैठकों का दौर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्रियों, सांसदों-विधायकों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं से करेंगी संवाद चंडीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी डॉ. भोला सिंह 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर हरियाणा पहुंचेंगे। इस दौरान पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय में बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इन बैठकों में प्रदेश संगठन की स्थिति, सरकार और संगठन के बीच समन्वय, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी राजनीतिक रणनीति से…
