Haryana रोडवेज के कर्मचारी फिर से आंदोलन की तैयारी में, मांगें न मानी तो करेंगे बसों का चक्का जाम।
Haryana रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने के संकेत दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी 32 सूत्रीय मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे प्रदेशव्यापी हड़ताल के साथ रोडवेज बसों का चक्का जाम करने जैसे बड़े कदम उठा सकते हैं। इस संबंध में दादरी बस स्टैंड परिसर में आयोजित दो दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि अब उनकी मांगों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पिछले लंबे…
