Haryana: “जिसने मेरे भाई को मारा, मुझे सिर्फ…” — शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन की मुख्यमंत्री नायब सैनी से भावुक अपील, क्या मिला जवाब ?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को गहरे शोक में डाल दिया। इस हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल वीरगति को प्राप्त हुए। उनके निधन की खबर जैसे ही हरियाणा के करनाल स्थित उनके परिवार तक पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। 23 अप्रैल, बुधवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जहां हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अंतिम संस्कार के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रशासनिक अधिकारी, सेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।…
