Haryana के 6 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।
हरियाणा में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए अलग-अलग श्रेणी का अलर्ट जारी किया है और लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और लगातार बढ़ते…
